लोगों में डिजिटल जागरूकता जरुरी : उपायुक्त उपायुक्त ने डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी अभियान को दिखाई हरी झंडी

by

एएम नाथ। चम्बा, 23 फरवरी :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज जिला प्रशासन एवं सेवा हिमालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी” अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं डिजिटल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए बताया कि लोगों में डिजिटल जागरूकता महत्वपूर्ण है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के दूर-दराज़ क्षेत्रों तक डिजिटल साक्षरता एवं वित्तीय जागरूकता को पहुंचाना है ताकि आमजन आधुनिक तकनीक का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग कर सकें। उपायुक्त ने कहा कि आज के समय में डिजिटल शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान के माध्यम से जिला भर के लोगों को डिजिटल लेन-देन, ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग, सोशल मीडिया, साइबर सुरक्षा, बैंकिंग सेवाओं की जानकारी तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा डिजिटल वैन के साथ गांव-गांव जाकर लोगों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग कर सकें।
उपायुक्त ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर डिजिटल शिक्षा प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। अभियान में सेवा हिमालय, पहाड़, होम एसोसिएशन, रोजीटेक व इरा सहित विभिन्न संस्थाएं योगदान देंगी।
इस अवसर पर सचिव हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मनुज शर्मा सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने बाथू में घटनास्थल का किया निरीक्षण, घायलों से की मुलाकात

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रो. राम कुमार तथा डीसी राघव शर्मा भी रहे साथ ऊना : उद्योग परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने आज बाथू आग हादसे...
हिमाचल प्रदेश

हरोली अस्पताल में बुधवार को लगेगा मैडिकल कैंप: राम कुमार

ऊना 4 अक्तूबर: सिविल अस्पताल हरोली में बध्ुावार को एक मैडिकल कैंप का आयेाजन किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने बताया कि इस मैडिकल कैंप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा को दिलाकर रहूंगी उसका हक, बनखंडी जू में युवाओं को मिलेगा रोजगार : कमलेश

भाजपा के पास मेरे खिलाफ कहने के कुछ नहीं, भ्रम फैला रहे ममैं धरतीपुत्री, मुंबई-कनाडा रहने वाले कैसे हुए धरतीपुत्र एएम नाथ। देहरा : कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर चुनाव प्रचार के दौरान जनता से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन -02 – शंभू बार्डर पर रवड़ की गोलिया लगने से एक दर्जन के करीव किसान घायल, डीएसपी सहित छे पुलिस कर्मी घायल : खनौरी बार्डर पर किसानों व पुलिस में चली लाठियां, आसूंं गैस के गोल भी पुलिस ने दागे

शंभू बार्डर/ खनौरी बार्डर : शंभू बार्डर पर लगातार माहोल तनावपूर्ण बना हुया है।इस वीच ड्रोन के जरीए कई बार आसूं गैस के गोले दागे गए और किसानों ने फलाईओवर से वैरीकेड उखाड़ दिए।...
Translate »
error: Content is protected !!