राहुल की गुड बुक्स में आने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू कर रहे अराजकता की राजनीति

by

हिमाचल पुलिस द्वारा दिल्ली पुलिस को अवैध रूप से हिरासत में लेने के प्रकरण में नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

हिमाचल सरकार का देश की छवि तहस-नहस करने वालों के साथ खड़ा होना शर्मनाक

एएम नाथ। शिमला : जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस का इस तरीके से दिल्ली पुलिस के काम में दखलअंदाजी करना बहुतदुखद है। एआई इंपैक्ट समिट किसी पार्टी की नहीं देश की छवि बनाने का काम कर रही थी। जहां दुनिया भर के राजनीतिक और तकनीकी दिग्गज जुटे हुएथे। जिसे मटियामेट करने का काम कांग्रेस पार्टी के युवा मोर्चा के द्वारा किया गया। इस नंगे नाच में हिमाचल प्रदेश की सरकार भी सहयोगी है यह हमारे लिए भी शर्म कीबात है।
इस पूरे कांड की हिमाचल सरकार के सहयोग से हिमाचल सदन में इस साजिश को अंजाम देने की रणनीति बनती है। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमाचल सदन में मौजूद होते हैं। यह बात भी पता चली है कि आज पुलिस की हत्थे चढ़े तीनों आरोपी हिमाचल कांग्रेस के एक चुने हुए जन प्रतिनिधि की गाड़ी में सरकारी अमले के संरक्षण में उन्हें शिमला लागे गये थे। सरकार के संरक्षण में ही उन्हें रोहड़ू भेज दिया जाता है और उनके सुख सुविधा का इंतजाम किया जाता है। हिमाचल प्रदेश के बाहर के लोग जिन्होंने देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तहस-नहस करने की कोशिश की उन्हें हिमाचल प्रदेश में संरक्षण देना बहुत शर्मनाक है। यह सरकार देश की छवि खराब करने वालों का साथ देने के लिए कानून और संविधान की धज्जियां उड़ने पर आमादा है। मुख्यमंत्री इस तरीके की अराजकता पूर्ण हरकतें करके राहुल गांधी की गुड बुक्स में आना चाहते हैं। पूरे कैबिनेट के दिल्ली में जाकर जमघट लगने के कारण का भी आज खुलासा हो गया।
जय राम ठाकुर ने कहा कि इंटर स्टेट ऑपरेशन में हिमाचल प्रदेश पुलिस को दिल्ली पुलिस का सहयोग करना चाहिए था लेकिन उन्होंने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की। प्रदेश पुलिस की इस फजीहत के लिए सरकार जिम्मेदार है। नेता प्रतिपक्ष ने हिमाचल पुलिस से कहा कि वह अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के बजाय अपना काम करें। आज नालागढ़ में दिनदहाड़े हत्या हुई है। कांगड़ा में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। पूरी तरह माफिया राज कायम है गुंडागर्दी, गन कल्चर अपने चरम पर है। अपराध के मामले में 1 साल में 20% की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन हिमाचल प्रदेश की पुलिस अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए सारी मर्यादाएं लांघ रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी के प्रयासों से ढाडा कलां चोअ की क्रॉसिंग पर बनेगा हाई लेवल ब्रिज

गढ़शंकर :  श्री आनंदपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के प्रयासों से जिला होशियारपुर के सब डिवीजन गढ़शंकर में पड़ते गांव ढाडा कलां व ढाडा खुर्द की लिंक सड़क को क्रॉस...
article-image
पंजाब

चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 03 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिले में चाइना डोर बेचने, खरीदने व स्टोर करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए इससे होने वाले...
article-image
पंजाब

Drug Peddler Injured in Police

Hoshiarpur/ May 9 /Daljeet Ajnoha/ In a significant development under the ongoing anti-drug campaign, the Hoshiarpur Police conducted a special raid to nab a notorious drug peddler. The situation turned tense when the accused...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फॉरवर्ड गियर की बजाय रिवर्स गियर में प्रदेश को चला रही है सरकार : हिमाचल और देश का मूड तय, ऐतिहासिक जनादेश से प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी – जयराम ठाकुर

14 महीनें से अपने विधायकों और मंत्रियों को ही खुश करने में लगी है सरकार एएम नाथ। धर्मशाला :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपना एक चौथाई कार्यकाल पूरा...
Translate »
error: Content is protected !!