शिक्षा मंत्री ने दिया शांति, करुणा और सद्भाव का संदेश

by

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रिवालसर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का किया विधिवत शुभारंभएएम नाथ। रिवालसर (मंडी), 25 फरवरी। मंडी जिला के ऐतिहासिक एवं धार्मिक तीर्थ स्थल रिवालसर की पावन धरा पर आज तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का विधिवत आगाज किया।
समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने करुणा, सह-अस्तित्व और विश्व शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छेश्चू उत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम है, जो समाज को एकता और मानवता के सूत्र में बांधता है।
उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत “जुले, नमस्ते ” के साथ करते हुए सभी को उत्सव की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी स्थल रिवालसर की यह पावन धरती गुरु पद्मसंभव की तपस्थली के रूप में विश्व भर में श्रद्धा का केंद्र है। यहां लेह-लद्दाख, जांस्कर, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और मंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति हिमालयी बौद्ध परंपरा की गहरी जड़ों और साझा सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक प्रस्तुत करती है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब श्रद्धालु पवित्र झील की कोरा (परिक्रमा) करते हुए, हाथों में माला जपते और दीप प्रज्ज्वलित करते दिखाई देते हैं, तो यह दृश्य मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। यह स्थान हमें प्रेम, दया और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने आह्वान किया कि गुरु पद्मसंभव की इस पावन भूमि पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे अपने जीवन में सद्भावना, करुणा और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि छेश्चू उत्सव का वास्तविक संदेश मन की शुद्धि, समाज की एकता और विश्व शांति की कामना है और गुरु पद्मसंभव का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी तथा कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने भी लोगों को संबोधित किया और रिवालसर क्षेत्र के विकास एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
मेला आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने डे केयर सेंटर भंगरोटु के दिव्यांग बच्चों के साथ केक भी काटा।
इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, पूर्व विधायक बिलासपुर सदर विधानसभा तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर सहित गणमान्य अतिथि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, भारी संख्या में स्थानीय लोग तथा बौद्ध श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा और नशे पर नकेल के लिए एक्शन में प्रशासन डीसी जतिन लाल बोले… जिले में होगी समन्वित और निर्णायक कार्रवाई

रोहित जसवाल। ऊना, 29 नवंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नशे में संलिप्तता से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी नकेल कसने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में कई जगहों पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग बोला- हमारा तरीका गलत, लेकिन इरादा नहीं

कनाडा में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक देखने को मिला है. बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर देश में फायरिंग करवाई है. कई जगहों पर फायरिंग हुई. लॉरेंस गैंग से जुड़े...
article-image
हिमाचल प्रदेश

17 जुलाई से स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की परीक्षाएं आयोजित करेगा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 17 जुलाई से स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की परीक्षाएं आयोजित करेगा। प्रदेश भर में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है। स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चुनाव की तारीखें घोषित : 12 नवंबर को मतदान , 8 दिसंबर को होगी वोटो को गिनती

नई दिल्ली :चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथियां की घोषणा करते हुए 12 नवंबर को मतदान करने की एलान कर दी ही। चुनाव आयोग ने आज चुनाव की तिथियों की...
Translate »
error: Content is protected !!