पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी पति दुआरा जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत

by

बटाला :  गांव ठठ्ठा के एक व्यक्ति ने पत्नि के अवैध संबंधों से दु:खी होकर गांव नानक नंगल जहां उसकी पत्नि उससे झगडक़र अपनी बहन के पास गई थी वहां जाकर कोई जहरीली वस्तु निगल ली जिससे उसकी मौत हो गई, इस संबंध में थाना रंगड़़ नंगल की पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर मृतक की पत्नि तथा पत्नि के प्रेमी पर मामला दर्ज करके पत्नि को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी देते हुए थाना रंगड़ नंगल के एएसआई संदीप सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह पुत्र ज्ञान सिंह वासी ठठ्ठा थाना घनिए के बांगर ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि उसके बेटे हरवंत सिंह की शादी मलकीत कौर पुत्री चूनी लाल वासी गांव पिंडीआं औलख जिला अमृतसर के साथ हुई थी कि शादी के कुछ देर बाद उसकी बहू के अवैध प्रेम संबंध गांव ठठ्ठा के साहबी पुत्र बिट के साथ बन गए जिससे उसका बेटा हरवंत सिंह परेशान रहता था। घर में बेटे व बहू में इसी बात को लेकर अकसर झगड़ा व बहस होती थी लेकिन उसकी बहू बाज नहीं आई कि 25 फरवरी को उसके बेटे हरवंत सिंह ने फिर पत्नि मलकीत कौर तथा साहबी को एक साथ देख लिया जिससे पति-पत्नि में बहस हुई कि सुबह करीब दस बजे बहू मलकीत कौर अपनी बहन हरमीत कौर पत्नि प्रेम सिंह वासी नानक नंगल के पास चले गई।

दोपहर करीब तीन बजे उसका बेटा हरवंत सिंह भी गांव नानक नंगल अपने सांढू के घर चला गया कि उसके बाद उसके छोटे बेटे जसवंत सिंह के फोन पर बड़े बेटे हरवंत सिंह के सांढू प्रेम सिंह का फोन आया जिसके बाद मैं और मेरा भाई बलदेव सिंह व भाई कुलदीप सिंह गांव नानक नंगल आए तो प्रेम सिंंह के घर के कमरे में हरवंत सिंह का शव पड़ा था जिसकी कोई जहरीली वस्तु खाने से मौत हो चुकी थी। इस संंबंध में थाना रंगड़ नंगल की पुलिस ने मृतक की पत्नि मलकीत कौर वासी ठठ्ठा तथा उसके प्रेमी साहबी पुत्र बिट वासी ठठ्ठा के खिलाफ मामला दर्ज करके मलकीत कौर को गिरफतार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा अमेरिका

चंडीगढ़ : कनाडा के खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या समेत कई अपराधों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप अमेरिकी न्याय विभाग ने आरोप लगाया है। अब अमेरिकी न्याय विभाग ने स्पष्ट किया...
article-image
पंजाब

आफ रोड़ रैली के वाहनों के सडक़ों पर तेज गति से दौडऩे के कारण लोग परेशान : गांव झोनोवाल के निकट आफ रोड़ रैली के वाहन दुारा टक्कर मारने से मोटरसाईकल स्वार गंभीर घायल

गढ़शंकर : तहसील गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत व कंडी क्षेत्र में एक कंपनी दुारा आफ रोड रैली वन क्षेत्र में करीव पांच छे दिन से निकाली जा रही है। लेकिन आफ रोड रैली...
article-image
पंजाब

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी रविंदर दलवी औरविधायक सुखविंदर कोटली का गढ़शंकर पहुंचने पर भव्य स्वागत

गढ़शंकर l पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज किरपाल एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पंजाब पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज किरपाल एडवोकेट...
article-image
पंजाब

National Youth Day Celebrated at

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.12 : National Youth Day was celebrated at Lamrin Tech Skills University Punjab with great enthusiasm. Prof. Dr. Satyal, Registrar of the University, addressed the students and highlighted the initiatives taken by Swami...
Translate »
error: Content is protected !!