रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाउन की विशेष बैठक आयोजित : गवर्नर आगमन पर भव्य समारोह की तैयारी

by

होशियारपुर। रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाउन की एक विशेष बैठक क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अवतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान फरवरी माह में क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामुदायिक सेवा से जुड़े कार्यों पर चर्चा करते हुए उनकी प्रगति और प्रभाव का मूल्यांकन किया गया। सदस्यों ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाना है और क्लब इसी भावना के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।
आगामी परियोजनाओं को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से अगले महीने प्रस्तावित रोटरी गवर्नर के आगमन को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें क्लब की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा तथा भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। आयोजन की तैयारियों के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने पर भी सहमति बनी।इसके अतिरिक्त, शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव बैंस खुर्द स्थित सरकारी एलिमेंट्री स्कूल को कंप्यूटर प्रिंटर उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। सदस्यों ने कहा कि डिजिटल युग में सरकारी स्कूलों को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।बैठक में पूर्व अध्यक्ष मनोज ओहरी, डीपी कथूरिया, जसवंत सिंह भोगल, राकेश कपूर, रजनीश कुमार गुलियानी, संदीप शर्मा, अशोक कुमार, कुलजीत सिंह सैनी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।बैठक के अंत में अध्यक्ष अवतार सिंह ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जगतार सिंह हवारा की पैरोल याचिका पर सुनवाई : 19 नवंबर को अगली तारीख

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने संबंधित पक्षों को जवाब दाखिल करने के दिए निर्देश, मां की खराब सेहत के आधार पर मांगी गई है राहत चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को जगतार...
article-image
पंजाब

108 संत बाबा हरि सिंह जी की याद को समर्पित धार्मिक समारोह का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : संत बाबा हरि सिंह जी महाराज नैकी वालों की तपस्थली गांव पंजोडा में गुरुद्वारा नैकी साहिब में संत बाबा जसपाल सिंह पंजोडा के नेतृत्व में 108 संत बाबा हरी सिंह जी...
article-image
पंजाब

Cold Wave Alert! पंजाब में कड़ाके की ठंड का कहर: राज्य सरकार ने 13 जनवरी तक बढ़ाईं स्कूलों की छुट्टियां

चंडीगढ़ : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी तब आई है जब उत्तर और हिमालयी राज्यों में...
article-image
पंजाब

साफ्ट स्किल तथा इंट्रव्यू की तैयारी के लिए दी जाएगी 10 दिवसीय निशुल्क ट्रेनिंग : जिला रोजगार अधिकारी

एक अच्छी नौकरी लेने के लिए युवाओं में साफ्ट स्किल तथा इंट्रव्यू स्किल्ज का होना लाजमी होशियारपुर : रोजगार उत्पत्ति, हुनर विकास तथा प्रशिक्षण विभाग पंजाब द्वारा चलाए जा रहे मिशन सुनहरी शुरुआत के...
Translate »
error: Content is protected !!