एक्टिवा सवार पति पत्नी से सोने के गहने व नगदी लूटने वाले महिला सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

by

माहिलपुर – थाना माहिलपुर में एक्टिवा सवार पति पत्नी को रोककर उनसे सोने के गहने व नगदी लूटने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है आरोपियों में एक महिला भी है। दर्ज मामले के अनुसार इंद्रजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी स्तनोर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी पत्नी हरजीत कौर व बेटे गुरसिमरन सिंह के साथ एक्टिवा पर सवार होकर कोटफातुही नहर के रास्ते अपने रिश्तेदार से मिलने 9 अप्रैल को साढ़े ग्यारह बजे बिंजो जा रहा था और इस दौरान बिंजो पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवकों व एक महिला ने रोककर उसकी पत्नी के गले मे पहनी सोने की चैन, अंगूठी व उसके पास से सात सौ रुपये गोली मार देने की धमकी देकर लूट कर फरार हो गए। उसने बताया कि उन्हें पता चला है कि उक्त लोगो में अजमेर सिंह पुत्र नंद सिंह वासी भोजेवाल थाना पतारा, वरिंदर जीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह वासी लद्धेवाल थाना रामामंडी व सीमा पत्नी शामलाल वासी थाना दकोहा थाना रामामंडी
जिला जालंधर है इसलिए इनके विरुद्ध कड़ी करवाई की जाए। माहिलपुर पुलिस ने इंद्रजीत सिंह के बयान पर अजमेर सिंह पुत्र नंद सिंह वासी भोजेवाल थाना पतारा, वरिंदर जीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह वासी लद्धेवाल थाना रामामंडी व सीमा पत्नी शामलाल वासी थाना दकोहा थाना रामामंडी जिला जालंधर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनावी ड्यूटी के प्रति लापरवाही अपनाने वाले 71 कर्मचारियों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करवाने के लिए विभाग प्रमुखों को लिखा: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 28 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि पहली रिहर्सल में गैर हाजिर रहे व कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने वाले चुनाव ड्यूटी में लगाए गए 71...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई का ‘पावर सेंटर’ खत्म! US ने छोटे भाई अनमोल को डिपोर्ट किया, अब NIA कस लेगी शिकंजा

नई दिल्ली : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए अमेरिका से एक बहुत बड़ी बुरी खबर आई है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका ने मंगलवार को भारत डिपोर्ट कर दिया...
article-image
पंजाब

किसान की बेटी ने बढ़ाया परिवार का मान : पलवी राजपूत बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

चंडीगढ़ : माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) फॉर गर्ल्स, एसएएस नगर (मोहाली) की उपलब्धियों की सूची में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए, संस्थान की पूर्व छात्रा पलवी राजपूत को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट...
Translate »
error: Content is protected !!