लोगों के दबाब में माइनिंग व पुलिस विभाग ने चार टिप्परों को जब्त कर मांमले दर्ज किए और नौ टिप्परों के चालान काटे : मट्टू

by
गढ़शंकर।  गढ़शंकर नंगल सड़क पर गांव डल्लेवाल के निकट गत दिनों कार को टक्कर मारने के बाद भगा कर ले जा रहे टिप्पर को रोकने के बाद पुलिस व माइनिंग विभाग ने टिप्परों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी।  यह शब्द सीपीआईएम की प्रदेशिक कमेटी के सदस्य कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने कहते हुए कहा की हमारे दबाव में माइनिंग विभाग और पुलिस ने चार टिप्परों को जब्त कर उनके चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था और टिप्परों के चारो चालकों को अदालत में पेश किया गया तो माननीय अदालत ने चारों को 14 दिन की न्यानिक हिरासत में भेज दिया था। उन्हीनों बताया कि इसके इलावा नौ टिप्परों के पुलिस ने अलग से चालान काटे। यह सभी लोगों के दबाव में पुलिस व माइनिंग विभाग ने कारवाई की। उन्हीनों कहा की गढ़शंकर में किसी भी रोड़ पर ओवरलोड टिप्पर नहीं चलने नहीं दिए जायेगे और डिप्टी कमिश्नर द्वारा तय समय भी टिप्पर नियमों मुताबिक ही चलने दिए जायेगे , इसके लिए किसी भी स्तर पर हमें संघर्ष करना पड़ा किया जायेगा।  अब तक अकेले गढ़शंकर नंगल रोड़ पर ही 21 लोगों को टिप्परों ने निगल लिया। यह मर्डर है।  पंजाब सरकार व प्रशासन को ओवरलोड टिप्परों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने चाहिए ताकि कोई और इन  टिप्परों के नीचे आकर मौत का शिकार न हो जाये।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़रूरतमंदों को राहत व सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

हमीरपुर स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया एएम नाथ। हमीरपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप के राज्यसभा सासंद अशोक मित्तल से जुड़ी संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी : राघव चड्ढा की जगह बने हैं सदन के उपनेता

नई दिल्ली :  राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से उपनेता नियुक्त होने के कुछ ही दिनों बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने  सांसद अशोक कुमार मित्तल से जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नंगल गोलीकांड में बड़ी कामयाबी: फरार दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज एएम नाथ। नालागढ़ ; नालागढ़ क्षेत्र के नंगल में 17 फरवरी को हुई मारपीट और गोलीबारी की सनसनीखेज घटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई टैक्सी ड्राइवरों की भर्ती में 50 से अधिक उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर मिले: कनवर अरोड़ा

नवांशहरः कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि दुबई की कंपनी काबी मोबिलिटी टैक्सी ड्राइवरों की भर्ती के लिए 2 जुलाई को अरोड़ा टावर, बंगा रोड, नवांशहर स्थित कार्यालय पहुंची थी।...
Translate »
error: Content is protected !!