कौन होगा कांग्रेस का राज्यसभा के लिए उम्मीदवार : सीएम सुक्खू बोले- कल नामांकन के साथ चलेगा पता

by

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की घोषणा नामांकन दाखिल करने के समय कल यानी गुरुवार को की जाएगी.इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव को लेकर न तो कोई सस्पेंस है और न ही कोई डर.उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र को पिछली बार की तरह बेचा नहीं जाएगा ।

हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत के साथ कांग्रेस की जीत निश्चित है, लेकिन पार्टी को पिछले राज्यसभा चुनाव का कड़वा अनुभव सता रहा है, जहां 40 विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन के बावजूद वह बीजेपी से सीट हार गई थी।

2024 में हुए चुनाव में कहा हुआ :  फरवरी 2024 में हुए पिछले चुनाव में, बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हराया था. छह कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों उम्मीदवारों के बीच टाई हो गया. तीनों निर्दलीय विधायकों ने भी कांग्रेस के खिलाफ मतदान किया और दोनों उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिले।

कल होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक :  वर्तमान में राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 40 और बीजेपी के 28 सदस्य हैं. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक 5 मार्च को बुलाई गई है. वहीं अब तक न तो कांग्रेस और न ही बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि वो तभी उम्मीदवार उतारेंगे जब कांग्रेस का उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश से न हो।

उम्मीदवार की रेस में ये नाम सबसे आगे :  कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष जिन नामों पर विचार किया जा रहा है उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी), राज्य की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, मुख्यमंत्री के सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार गोकुल बुटैल, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ाए, राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू और एडवोकेट जनरल अनूप रतन शामिल हैं. वहीं निगम भंडारी का नाम भी सामने आया है. भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के महासचिव भंडारी किन्नौर जिले के रहने वाले हैं. वह हाल ही में दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में बिना शर्ट के प्रदर्शन करने वाले आईवाईसी कार्यकर्ताओं में शामिल थे.इन नामों में से किस के नाम पर मुहर लगेगी यह गुरुवार को नामांकन के समय स्पष्ट हो जाएगा।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से दूर रखने का सार्थक प्रयास है ‘रिवाज’ : आरएस बाली

एएम नाथ। शिमला : यूथ एनलाइटनमेंट सोसायटी के दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम ‘रिवाज’ का आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर से आगाज हुआ। कार्यक्रम की परिकल्पना युवाओं को नशे जैसी सामाजिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेश में रोजगार का सपना हिमाचल सरकार की पहल से साकार : ऊना में रोजगार मेले में 61 युवाओं का चयन

कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने की रोजगार मेले में शिरकत, चयनित युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र रोहित जस्वाल। ऊना, 15 दिसम्बर। प्रदेश सरकार युवाओं को विदेशों में सुरक्षित, कानूनी और भरोसेमंद रोजगार उपलब्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने एमएसी पार्क में किया राखी उत्सव मेले का शुभारंभ, सोमभद्रा उत्पादों

ऊना : 1 अगस्तः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज एमसी पार्क ऊना में 10 दिन तक चलने वाले राखी उत्सव मेले का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के लिए पंजाब में बन रहा ‘शीश महल’ : भाजपा

नई दिल्ली : भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब में मुख्यमंत्री कोटे के तहत ‘सात सितारा सुविधाओं वाला शीश महल’ मुहैया कराया जा रहा...
Translate »
error: Content is protected !!