मखनू माजरा की बेटी मनप्रीत कौर ने आरआरबी पीओ परीक्षा पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

by

बद्दी, 5 मार्च (तारा) : बद्दी के साथ लगती लेही पंचायत के गांव मखनू माजरा की बेटी मनप्रीत कौर ने आरआरबी की पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मनप्रीत कौर की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं।

मनप्रीत कौर मखनू माजरा के ट्रक ऑपरेटर तारा चंद और गृहिणी लक्ष्मी देवी की बेटी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद मनप्रीत ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिली है।
मनप्रीत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीपी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दसवीं कक्षा शिवालिक साइंस स्कूल खरूणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से बीएससी की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य तय कर लिया था और लगातार तैयारी करती रहीं।
मनप्रीत कौर की सफलता पर उनके परिवारजनों, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों ने गर्व व्यक्त किया है। परिजनों का कहना है कि मनप्रीत बचपन से ही पढ़ाई में मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं।
मनप्रीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ा जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।
उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रास्ते में कई बाधाएं, लेकिन भारत आज रुकने के मूड में नहीं : पीएम मोदी ने पेश किया विकसित भारत का विजन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी बनकर आगे बढ़ता रहा है। अब हम न तो रुकेंगे न थमेंगे, हम तेजी से आगे बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने ये बातें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

थाइलैंड में छिपा बैठा : 300 करोड़ के घोटाले का आरोपी – ईडी के लिए भारत लाना भारत लाना टेढ़ी खीर हो रहा साबित

चंडीगढ़ :  करीब 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी अलग-अलग बैंकों से कर थाइलैंड में छिपे शातिर सुखविंदर सिंह छाबड़ा को भारत लाना प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। चंडीगढ़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छोटा हरिद्वार में महंत महिलाओं को देखता था कपड़े बदलते, एफआईआर दर्ज : करीब 200 महिलाएं कपड़े बदलते रिकॉर्ड हुई, सीसीटीवी रिकॉर्डिम डिवाइस में 5 दिन की फीड मिली

मुरादनगर : गंगनहर में शनि मंदिर घाट पर बने महिला चेंजिंग रूम में सीसीटीवी लगाने की घटना सामने आई है। आरोप है कि यह सीसीटीवी मंदिर के महंत मुकेश ने लगाया था और इसकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 : परिक्रमा पथ पर जाने वाले बाहरी श्रद्धालुओं को लेनी होगी अनुमति: DC मुकेश रेप्सवाल

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की होगी तैनाती, सात स्वास्थ्य टीमें संभालेंगी मोर्चा एएम नाथ। चंबा : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं...
Translate »
error: Content is protected !!