आधुनिक सुविधाओं से सुदृढ़ हो रहा ऊना का स्वास्थ्य ढांचा : ऊना जिले में क्षेत्रीय अस्पताल के अलावा अम्ब, चिंतपूर्णी, हरोली, गगरेट और बंगाणा में पांच नागरिक अस्पताल संचालित – मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा

by
रोहित जस्वाल।  ऊना, 6 मार्च. स्वस्थ समाज किसी भी प्रगतिशील राज्य की सबसे बड़ी पहचान होता है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल सरकार इसी सोच के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। चिकित्सा ढांचे के विस्तार, अत्याधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में कई नवोन्मेषी पहलें की गई हैं। इन प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव जिला ऊना में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जहां क्षेत्रीय अस्पताल से लेकर उप-स्वास्थ्य केंद्रों तक व्यापक स्वास्थ्य नेटवर्क के माध्यम से लोगों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
ऊना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा बताते हैं कि जिले में वर्तमान में एक क्षेत्रीय अस्पताल, पांच नागरिक अस्पताल, दस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तीन कर्मचारी राज्य बीमा औषद्यालय, 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 138 उप-स्वास्थ्य केंद्र लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिकता
डॉ. वर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.(कर्नल) धनीराम शांडिल के प्रयासों से चिकित्सा के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
वे बताते हैं कि ऊना जिले में क्षेत्रीय अस्पताल के अलावा अम्ब, चिंतपूर्णी, हरोली, गगरेट और बंगाणा में पांच नागरिक अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त दुलैहड़, कुगड़त, भदसाली, बीटन, धुसाड़ा, बसदेहड़ा, संतोषगढ़, दौलतपुर चौक, थानाकलां और पंजावर में दस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत हैं। इसके साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 138 उप-स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके अलावा टाहलीवाल, गगरेट और मेहतपुर में 3 कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के माध्यम से पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श स्थानीय स्तर पर ही मिल रहा है और उन्हें उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम पड़ रही है।
स्वच्छता और गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता और गुणवत्ता सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत कायाकल्प योजना के माध्यम से अस्पतालों में साफ-सफाई, हाइजीन तथा संक्रमण नियंत्रण को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिससे मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो सकें।
स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर फोकस : उपायुक्त
उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार ऊना जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिले में स्वास्थ्य संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने तथा दूरदराज क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं।
इसके साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, गुणवत्ता सुधार तथा राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सेवाएं सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले का स्वास्थ्य ढांचा लगातार मजबूत हो रहा है। हमारा प्रयास है कि लोगों को घरद्वार के समीप बेहतर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मातृ शक्ति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का प्रावधान : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मातृ शक्ति बीमा योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2000-01 से आरम्भ की गई माँग पर आधारित योजना है जिसका मूल उद्देश्य निर्धनता की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर में संस्थान बंद किए गए, विक्रामदित्य ने स्वाल क्यों नहीं उठाए : 15 महीनों में सड़कों से गिरा मलबा नहीं हटा सके पीडब्ल्यूडी मंत्री – नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर हमने गारंटी नहीं दी थी लेकिन सुविधाएं दी, क्योंकि यह सरकार का काम है एएम नाथ। शिमला/रामपुर :   ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप विधायक की पत्नी ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप – दावा किया कि उसके पास एनआरआई की फोटो और वीडियो

लुधियाना: आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एनआरआई उन्हें जबरी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बोर्ड परीक्षाओं में बड़ा बदलाव : सभी छात्रों को मिलेगा समान प्रश्न पत्र

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दीपावली से पहले छात्रों के लिए एक बड़ा उपहार दिया है। बोर्ड ने अपनी परीक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण परिवर्तन करते हुए अब सभी...
Translate »
error: Content is protected !!