UPSC : सिमरनदीप कौर ने देश में हासिल किया 15वां रैंक

by

पटियाला : पटियाला की सिमरनदीप कौर ने सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में 15वां स्थान प्राप्त कर जिले और अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से जहां परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं खालसा कॉलेज में भी गर्व और उत्साह देखा जा रहा है।

सिमरनदीप कौर ने अपनी उच्च शिक्षा पटियाला के खालसा कॉलेज से प्राप्त की है। उन्होंने यहां से राजनीति विज्ञान (पॉलिटिकल साइंस) विषय में स्नातक और उसके बाद स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था और उसी दिशा में लगातार मेहनत करती रहीं।

खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. धर्मिंदर सिंह उभा ने सिमरनदीप कौर को इस बड़ी सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि यहां की छात्रा ने देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में इतना शानदार स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सिमरनदीप की उपलब्धि यह साबित करती है कि यदि किसी के पास दृढ़ संकल्प, मेहनत और लगन हो तो वह किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

डॉ. उभा ने कहा कि सिमरनदीप कौर की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में कॉलेज के और भी छात्र-छात्राएं इसी तरह की उपलब्धियां हासिल कर संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

वहीं पॉलिटिकल साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जगतार सिंह ने बताया कि सिमरनदीप कौर शुरू से ही पढ़ाई में बेहद मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में अध्ययन के दौरान भी सिमरनदीप ने हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ती रहीं। डॉ. जगतार ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है और इसमें 15वां स्थान प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है। सिमरनदीप की सफलता से कॉलेज परिवार बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

कॉलेज के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी सिमरनदीप कौर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी का मानना है कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी के छात्रों को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने 6 पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और 10 पिस्टल मैगजीन बरामद किए बरामद : 2 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

मोहाली :  पंजाब पुलिस ने हथियाक तस्करों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पंजाब के मोहाली में पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया...
article-image
पंजाब

11 महीने बाद कोर्ट ने दी जमानत : आप विधायक गज्जनमाजरा को मिली राहत

अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को ईडी द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब 11 महीने बाद आज यानी मंगलवार...
article-image
पंजाब , हरियाणा

लोकहित के कार्यों में नहीं होना चाहिए पक्षपात: सांसद मनीष तिवारी 

निगम हाउस की बैठक लिया हिस्सा, पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा को दी गई श्रद्धांजलि चंडीगढ़, 9 जुलाई: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकहित के कार्यों में भाजपा द्वारा लोगों...
article-image
पंजाब

A grand sports tournament was

 Khelo Bharat (ABVP) Organizes Sports Tournament at SPN Mukerian in Collaboration with NSS  Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.31 : A grand sports tournament was organized at SPN Mukerian under the Khelo Bharat initiative by Akhil Bharatiya Vidyarthi...
Translate »
error: Content is protected !!