एमटीवी चंबा क्रॉस कंट्री साइकिलिंग रेस का 21–22 मार्च को होगा आयोजन : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

चलो चंबा अभियान के अंतर्गत आयोजित होगी साइकिलिंग रेस

देश के प्रसिद्ध प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

एएम नाथ। चंबा, मार्च 7 : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चलो चंबा अभियान के तहत 21 से 22 मार्च को आयोजित होने वाली एमटीवी चंबा क्रॉस कंट्री साइकिलिंग रेस की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने बैठक के दौरान आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि चलो चंबा अभियान के अंतर्गत इस क्रॉस कंट्री साइकिलिंग रेस का आयोजन चंबा साइकिलिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लगभग 65 किलोमीटर लंबी इस प्रतिस्पर्धा का रेस रूट चंबा–भद्रम–गैला–दियोलीहटी–सुंगल–कोहा–चमीणु–सराहन–पेनेला–वाट–
कुमारका–बाड़ीदेहरा–ब्रजेश्वरी मंदिर होते हुए चंबा परिधि गृह तक रहेगा।
मुकेश रेपसवाल ने आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए चंबा साइकिलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन के दौरान होमगार्ड तथा आपदा मित्रों का सहयोग उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए आयोजन से संबंधित विस्तृत रूपरेखा की जानकारी साझा करते हुए अपेक्षित विभिन्न विभागीय सहयोग एवं समन्वय के बारे में भी अवगत किया।
इस अवसर पर चंबा साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में देश के प्रसिद्ध प्रतिभागी हिस्सा लेंगे तथा सब-जूनियर, अंडर-19, ओपन, मास्टर, वूमेन जूनियर तथा वूमेन सीनियर श्रेणियों में प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित व्यवस्थाओं के साथ-साथ रेस्क्यू एवं डिजास्टर मैनेजमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी प्रियांशु खाती, कार्यवाहक सहायक आयुक्त राहुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. भारद्वाज, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार, सहायक अभियंता अजय कुमार, गौरव ठाकुर, वरिष्ठ अग्नि शमन अधिकारी राजेश कुमार, चंबा साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रकांत, आपदा प्रबंधन शाखा प्रभारी सुमित गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जून 2021 के बाद जिला ऊना में कोविड संक्रमण के एक्टिव केस 500 के पार पहुंचे, एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण दर दो प्रतिशत से बढ़कर 11 प्रतिशत पहुंची

ऊना, 12 जनवरीः जिला ऊना में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैलना शुरू हो गया है। जून 2021 के बाद जिला ऊना में आज कोविड संक्रमण के एक्टिव केस पहली बार 500 के पार पहुंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महादेव के डॉ संजय भाजपा में शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री ने पहनाया पटका

एएम नाथ। मंडी : सुंदरनगर के महादेव निवासी डॉ. संजय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। डॉ संजय इस समय पच्चीसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधवा, एकल व दिव्यांग महिलाओं को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की विशेष पहल : जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विधवा, एकल व दिव्यांग महिलाओं को आवास उपलब्ध करवाने के लिए एक विशेष पहल की है। जिसके अंतर्गत ऐसी विधवा, एकल व दिव्यांग महिलाएं जिनकी आयु...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शंभू बॉर्डर को खोलने के लिए Supreme Court का आया ये नया आदेश

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शंभू बॉर्डर अभी नहीं खुलेगा। इस मामले को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई हैं, जिसमें सुप्रीम...
Translate »
error: Content is protected !!