10 मार्च से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

by

जसोरगड और भलेई में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 10 से 16 मार्च तक चंबा प्रवास पर रहेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 10 मार्च को सांय सिहुंता पहुंचेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया 11 मार्च को स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे व बाद दोपहर 03:30 बजे सिविल हॉस्पिटल चुवाड़ी का निरीक्षण करेंगे। 12 मार्च को दोपहर 12:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष ग्राम पंचायत मलुन्दा के जाजड़ी से भटूंई सम्पर्क सड़क मार्ग का शिलान्यास करेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि 13 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष चुराह विधानसभा क्षेत्र के जसोरगड में 11:30 बजे सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 14 मार्च को कुलदीप सिंह पठानिया दोपहर 12:30 बजे डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भलेई में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होंगे, इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डलहौज़ी में होटल माउंट व्यू में निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और उनका रात्रि ठहराव डलहौज़ी में ही रहेगा। 15 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष स्थानीय कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे व 16 मार्च को सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC की अध्यक्षता में साडा की बैठक का आयोजन : साडा के अंतर्गत जिला में शोघी (आमोद), कुफरी, घनाहट्टी एवं दुर्गापुर तक का क्षेत्र आता

शिमला, 13 फरवरीः उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने साडा के कार्य क्षेत्र एवं विभिन्न नियमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नितिन गडकरी से रानीताल-कोटला, घुमारवीं-जाहू-सरकाघाट सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया आग्रह

गत बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों के उन्नयन के लिए 172.97 करोड़ रुपए जारी करने का अनुरोध एएम नाथ। नई दिल्ली  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट की प्रभावी अनुपालना को बैठक आयोजित

सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने की अध्यक्षता जारी वित्त वर्ष के दौरान 65 दुकानदारों को फूड लाइसेंस जारी एएम नाथ। चम्बा :  सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब परिवारों को 50 से 60 रुपए खर्च करने पड़ेंगे : हिमाचल में पंचायत से बीपीएल प्रमाणपत्र नहीं ले पाएगा

एएम नाथ। चंबा :  बीपीएल कार्ड के भी अब गरीब परिवारों को 50 से 60 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। सरकार ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। अनिशुल्क मिलने वाले बीपीएल प्रमाणपत्र...
Translate »
error: Content is protected !!