ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किया जबरदस्त ड्रोन हमला : ए

by

दुबई :  दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट  पर ईरान द्वारा किए गए ड्रोन हमले से हड़कंप मच गया। इस हमले में एक भारतीय नागरिक समेत कुल चार लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद संयुक्त अरब अमीरात की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।

ड्रोन हमले से दहला एयरपोर्ट, भारतीय नागरिक भी जख्मी :  दुबई अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बुधवार सुबह हवाई अड्डे के परिचालन क्षेत्र के आसपास दो ड्रोन गिरे। इस हमले की चपेट में आने से दो घाना के नागरिक, एक बांग्लादेशी और एक भारतीय नागरिक को चोटें आईं। गनीमत रही कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, हमले के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन प्रशासन ने दावा किया है कि सुरक्षा पुख्ता होने के कारण वर्तमान में हवाई यातायात को सामान्य रूप से चलाने की कोशिश की जा रही है।

यात्रियों के लिए सख्त एडवाइजरी : दुबई इंटरनेशनल और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन करने वाली संस्था ‘दुबई एयरपोर्ट्स’ ने यात्रियों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। 7 मार्च से उड़ानों को आंशिक रूप से फिर से शुरू किया गया है, लेकिन शेड्यूल अभी भी अस्थिर बना हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यात्री तब तक एयरपोर्ट न पहुंचें, जब तक उनकी एयरलाइन उड़ान के समय की पुष्टि न कर दे। वर्तमान में उड़ानों के संचालन में औसतन 60 से 90 मिनट की देरी दर्ज की जा रही है।

हफ्ते भर में दूसरा हमला, इमरजेंसी प्लान से बची जान

हैरानी की बात यह है कि 1 मार्च को भी दुबई एयरपोर्ट के एक हिस्से को ड्रोन हमले के जरिए निशाना बनाया गया था, जिसमें चार कर्मचारी घायल हुए थे। उस समय एयरपोर्ट के पहले से तैयार ‘इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्लान’ की वजह से ज्यादातर टर्मिनलों से यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बार-बार हो रहे इन हमलों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

कोरोना काल के बाद विमानन क्षेत्र का सबसे बड़ा संकट

ईरानी हमलों के कारण मिडिल ईस्ट के हवाई क्षेत्र में अभूतपूर्व संकट खड़ा हो गया है। 28 फरवरी से अब तक क्षेत्र के 7 प्रमुख हवाई अड्डों पर 40,000 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। दुबई, दोहा, अबू धाबी, शारजाह, कुवैत और बहरीन जैसे बड़े केंद्रों से जाने वाली करीब 51,600 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अकेले यूएई में फ्लाइट्स कैंसिल होने से एक समय में लगभग 20,200 यात्री फंसे हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना महामारी के बाद विमानन क्षेत्र के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी रुकावट साबित हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा वड़िंग ने अपनी पत्नी पर की टिप्पणी : केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने ‘महिला सम्मान’ को लेकर उठाए सवाल

चंडीगढ़, 7 नवंबर :  पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अपनी पत्नी पर की गई टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाहन में कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक : विधानसभा चुनाव को लेकर किया मंथन

नाहन : हिमाचल के सिरमौर स्थित कांग्रेस भवन नाहन में रविवार को जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस जिला अनुसूचित विभाग के...
article-image
पंजाब

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजी गई राहत सामग्री पर जीएसटी माफ किया जाए – पवन दीवान

केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखकर रखी माँग लुधियाना: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और जिला शहरी कांग्रेस कमेटी (लुधियाना) के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग में विशेष संवाद कार्यक्रम : DC , SP, ADM और SDM ने विद्यार्थियों से किया संवाद

कभी हारने की चिंता न करें बच्चे, सोच बड़ी रखें: DC अनुपम कश्यप एएम नाथ।  शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी हार से न डरें...
Translate »
error: Content is protected !!