मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर दिया जोर

by

मालिकाना हक, हाउसिंग राहत, एम.आर.टी.एस और प्रशासनिक सुधारों की उठाई मांग

चंडीगढ़, 12 मार्च: पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज यहां चंडीगढ़ के प्रशासक की एडवाइजरी काउंसिल की बैठक को संबोधित किया। बैठक के दौरान तिवारी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए, जिनमें सबसे प्रमुख रिहैबिलिटेशन कॉलोनियों के निवासियों को बिना किसी और देरी के मालिकाना हक देने की आवश्यकता पर जोर देना था।

तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की आवासीय इमारतों में जरूरत के अनुसार बदलाव करने की अनुमति तुरंत दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेवजह नोटिस जारी करने की प्रथा अब समाप्त होनी चाहिए। उन्होंने यह भी जोर देते हुए, कहा कि चंडीगढ़ के 22 गांवों में लागू लाल डोरा (लाल लकीर) को जल्द से जल्द समाप्त किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए, तिवारी ने यह भी कहा कि चंडीगढ़ में हिस्सेदारी आधारित संपत्ति की बिक्री तुरंत खोली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सहकारी आवास और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों से जुड़े मुद्दों और चुनौतियों का भी शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।

तिवारी ने यह भी मांग की कि चंडीगढ़ में मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एम.आर.टी.एस) को जल्द से जल्द लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि “सिटी ब्यूटीफुल” में गिफ्ट सिटी की तर्ज पर एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र भी जल्द स्थापित किया जाना चाहिए।

अंत में तिवारी ने कहा कि नगर निगम चंडीगढ़ के प्रशासनिक ढांचे में बड़े स्तर पर सुधार की जरूरत है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि चंडीगढ़ के मेयर का चुनाव सीधे तौर पर सभी निवासियों द्वारा पांच साल के लिए किया जाना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर-कोटफातुही सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर प्रदर्शन

माहिलपुर – माहिलपुर-कोटफातुही सड़क की दयनीय हालत को लेकर इलाके के गांवों के लोगों ने भारटा गांव के पास सड़क पर ट्रैफिक जाम कर पंजाब सरकार व पीडब्ल्यूडी विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन व नारेबाजी...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब की युवती से हरियाणा में गैंगरेप : 4 लोगों ने पहले उसे शराब पिलाई, नशीला पदार्थ भी पिलाया, फिर गैंगरेप किया

हिसार  : हरियाणा में पंजाबी की युवती को मानसा जाने के लिए अनजान युवकों से कार से लिफ्ट लेनी महंगी पड़ गई। कार सवार 28 साल की युवती को मानसा ले जाने के बजाय...
article-image
पंजाब

पंजाब के किसान नेताओं से सवाल किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जाखड़ ने : जिन 23 फसलों पर एमएसपी मांग रहे हैं, उससे पंजाब को क्या फायदा

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि बातचीत के लिए चंडीगढ़ आए केंद्र के मंत्री पंजाब में पैदा होने वाली फसलों पर एमएसपी की गारंटी देने को तैयार हो गए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के 3 युवक शिमला में गए पकड़े : बिना लाइसेंसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने पंजाब के 3 युवकों से गैर लाइसेंसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर...
Translate »
error: Content is protected !!