जल शक्ति विभाग से पानी दिलाएगा एनओसी : नए प्रोजेक्ट निर्माण के लिए पानी की उपलब्धता की जांच जरूरी

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में किसी भी नए प्रोजेक्ट के निर्माण को आरंभ करने से पहले जल शक्ति विभाग की एनओसी मिलना अब आसान नहीं होगा। एनओसी जारी करने से पहले संबंधित एरिया में पानी की उपलब्धता का आकलन किया जाएगा, जिसके बाद ही जल शक्ति विभाग के अधिकारी प्रोजेक्ट को लेकर एनओसी जारी कर सकेंगे। विभाग के प्रदेश मुख्यालय की तरफ से इस संबंध में भी फील्ड अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में अब किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले पानी की उपलब्धता की जांच अनिवार्य होगी।

इसको लेकर मुख्य सचिव की तरफ से आदेश जारी हुए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नए प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए जारी होने वाले एसेंशियलिटी सर्टिफिकेट से पहले जल स्रोतों की स्थिति और पानी की उपलब्धता का सही आकलन किया जाएगा। इस बावत मुख्य सचिव ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट को निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद डिपार्टमेंट ने जल शक्ति विभाग को मुख्य सचिव के आदेशों का हवाला देते हुए पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि राज्य में नए प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए पानी की उपलब्धता और उसकी स्थिरता एक जरूरी शर्त है। इसलिए इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
———————
सभी फील्ड अधिकारियों को निर्देश जारी

सरकार के आदेशों के बाद जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय ने सभी फील्ड अधिकारियों को इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए है। साथ ही अधिकारियों को कहा गया है कि जब किसी प्रोजेक्ट के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया चल रही हो, तब इन निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए। राज्य में बढ़ते प्रोजेक्टों के बीच जल संसाधनों का संतुलित उपयोग जरूरी है। इसलिए पानी की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए ही नए प्रोजेक्टों को अनुमति दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गेंड्रोइट एसआर में भरें जाएंगे जूनियर टैक्निशियन के 100 पद

ऊना :22 जुलाई: मैसर्ज़ गेंड्रोइट एसआर सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड बरनाला द्वारा पुरूष वर्ग में जूनियर टैक्निशियन के 100 पद भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन 6 की ट्रॉफी व किट लांच – 20 से 22 मार्च को बददी के निमंत्रण पैलेस में होने जा रहा है आयोजन

12 टीमें लेंगी हिस्सा, टी शर्ट व ट्राफियाें का एसडीएम नालागढ़ व बददी ने की लांचिंग बी बी एन, 13 मार्च (तारा) : प्रदेश के औद्योगिक नगर बीबीएन में खेली जाने वाली बहुचर्चित बीबीएन क्रिकेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामुदायिक सहभागिता से मिलेंगे पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान: हेमराज बैरवा

हिमालयी जल, जलवायु एवं आपदा प्रबंधन पर एक माह का राष्ट्रीय प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप कार्यक्रम हिम-केयर प्लस शुरू एएम नाथ। धर्मशाला, 25 जून: हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन, जल सुरक्षा और आपदा जोखिम न्यूनीकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कीरतपुर -नेरचौक फोरलेन से बदली हिमाचल की सूरत, हिमाचल के लोगों की तरफ़ से प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

विश्व स्तरीय सड़कें थी हिमाचल की ज़रूरत, जिसे प्रधानमंत्री पूरा कर रहे हैं,  एक दिन में एक लाख करोड़ के नेशनल हाईवे का उद्घाटन और शिलान्यास है मोदी की गारंटी -जयराम ठाकुर 2024 के अंत...
Translate »
error: Content is protected !!