उरनी ढांक में टूटा बैली ब्रिज : डंपर सहित नीचे गिरा वाहन… किन्नौर में बड़ा हादसा टला, पुल ध्वस्त होने के बावजूद चालक सुरक्षित

by

बैली ब्रिज टूटने से NH-05 प्रभावित, प्रशासन ने खोला वैकल्पिक मार्ग

एएम नाथ। किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब उप-तहसील टापरी के अंतर्गत उरनी ढांक स्थित बैली ब्रिज अचानक टूटकर धराशायी हो गया। हादसा उस समय हुआ जब पुल के ऊपर से एक भारी-भरकम डंपर गुजर रहा था। पुल के टूटते ही डंपर भी नीचे जा गिरा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल अचानक भरभराकर गिर गया और डंपर उसके साथ नीचे खाई की ओर लुढ़क गया। राहत की बात यह रही कि वाहन चालक ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। चालक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना टापरी की पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं तथा पुल टूटने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि भारी वाहन के गुजरने के दौरान पुल पर अत्यधिक दबाव पड़ने से यह हादसा हुआ, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।
हादसे के बाद प्रशासन ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल वैकल्पिक मार्ग शुरू कर दिए हैं। निर्माणाधीन टनल की ओर से पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-22 (वर्तमान NH-05) को अस्थायी रूप से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
प्रशासन ने बताया कि शिमला और रामपुर से रिकांगपिओ, कल्पा तथा सांगला जाने वाले यात्री टापरी से चगांव-उरनी लिंक रोड के माध्यम से चोलिंग पहुंचकर आगे NH-05 का उपयोग कर सकते हैं। वहीं किन्नौर से रामपुर और शिमला की ओर जाने वाले वाहन चोलिंग से उरनी-चगांव लिंक मार्ग होते हुए टापरी पहुंच सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग ऊना ने कोरोना वायरस को लेकर जारी की एडवाइजरी

 रोहित जसवाल।  ऊना, 26 मई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने जिला ऊना में कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में कोरोना वायरस का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में मिली लाश : मृतक, हमीरपुर का रहने वाला

एएम नाथ : चिंतपूर्णी :  चिंतपूर्णी थाना क्षेत्रांतर्गत बधमाणा के जंगल में एक सड़ी गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया।  जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति अपनी गाय चराने के लिए बधमाणा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के पति को भेंट की 2 लाख की बीमा राशि

समस्त जिला वासियों से सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने का किया आव्हान एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपासवाल ने आज प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मृतका कविता देवी, पत्नी संजीव,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राधा स्वामी सत्संग ब्यास को सहयोगी संस्था के नाम 30 एकड़ तक जमीन हस्तांतरण की छूट

एएम नाथ। धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश सरकार धर्मार्थ संस्थाओं (चैरिटेबल ट्रस्ट) को 30 एकड़ तक जमीन व संस्थागत ढांचा हस्तांतरित करने की मंजूरी दे सकेगी। विधानसभा सत्र शीतकालीन सत्र के पहले दिन राजस्व मंत्री जगत...
Translate »
error: Content is protected !!