घरेड में विधायक ने किसानों को बांटे आधुनिक कृषि उपकरण : 13 गांव के पात्र लागों को दिए उपकरण

by

नालका पंचायत में एक करोड़ 25 लाख का कराए विकास कार्य

पट्टा मेहलोग, 12 मार्च (तारा) : विधायक राम कुमार चौधरी ने नालका पंचायत के घरेड में पात्र किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए ।आधुनिक कृषि उपकरण खेती को अधिक सरल, प्रभावी और उत्पादक बनाते हैं, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन और लाभ प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि वाटरशेड परियोजना के अंतर्गत आज क्षेत्र के 13 गांवों के पात्र लाभार्थियों को लगभग 16 लाख रुपये की लागत से 171 स्प्रे पम्प, 200 पाइप रोल तथा 235 अन्य कृषि उपकरण वितरित किए गए हैं। 3 साल के दौरान नालका पंचायत में लगभग 1 करोड़ 25 लाख 42 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकासात्मक कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य कार्य प्रगति पर हैं। दून विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत से अनेक विकास परियोजनाएं क्रियान्वित की जा चुकी हैं।
उन्होंने स्थानीय लोगों की मांगों के अनुसार घरेड़ से दिला राम के घर तक इंटरलॉक टाइल निर्माण कार्य के लिए 1.50 लाख रुपये, गटीवाला एक्खू के लिए इंटरलॉक टाइल निर्माण कार्य के लिए 1.50 लाख रुपये, लैहद दीवटी लिंक रोड पर पुली निर्माण के लिए 1 लाख रुपये, बडोवा सड़क पर पुली निर्माण के लिए 1 लाख रुपये, गांव जोहड़ का हाड़ा से सीलधार सड़क पर दो पुलिया निर्माण के लिए 1 लाख रुपये, मुख्य सड़क से गांव खनेई सड़क पर पुली निर्माण के लिए 75 हजार रुपये तथा इंटरलॉक टाइल कार्य निर्माण के लिए 1 लाख रुपये, आवांड किरपा राम संपर्क मार्ग पर पुली निर्माण कार्य के लिए 1 लाख रुपये उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
इसके अतिरिक्त उन्होंने राडू नदी पर पुल निर्माण कार्य
एससी काम्पोनेंट के माध्यम से तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड में चार दिवारी निर्माण कार्य सीएसआर के माध्यम से करवाने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह, नालका के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह, रामलाल, पूर्व वार्ड पंच राम प्रताप, पूर्व प्रतिनिधि तथा दर्जनों गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
फोटोकैप्शन
नालका पंचायत के घरेड में पात्र किसानों को कृषि उपकरण वितरित करते हुए विधायक राम कुमार चौधरी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव लिल्ली के ज्वालामुखी मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन : गायक राकेश कुमार शर्मा व राजु ने  माता की भेंटे गा कर पंडाल पर बैठे लोगों को नाचने को दिया लगा

एएम नाथ। चम्बा :   भनोता के गांव लिल्ली में ज्वालामुखी मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शाम को जागरण तथा सुबह हवन करके भण्डारे का आयोजन किया गया। जागरण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैरा फिटर, पंप ऑपरेटर और मल्टीपर्पज वर्कर के 5000 पद भरे जाएंगे : डिप्टी सीएम अग्निहोत्री

एएम नाथ । शिमला : डिप्टी सीएम  मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग में पैरा फिटर, पैरा पंप ऑपरेटर, मल्टीपर्पज वर्कर के 5,000 पद भरे जाने हैं। 2,500 पद भर दिए हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तीस वर्षीय युवक का शव गांव सीहवां में बरामद

गढ़शंकर : गांव सीहवां में माता मनसा देवी मंदिर के पीछे करीव तीस वर्षीय युवक का शव बरामद हुया है। पुलिस ने शव कबजे में लेकर पहचान के लिए अस्पताल में रख लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्मानी ने डंगार स्कूल में अंडर 14 बाल खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ :

एएम नाथ। बिलासपुर :6 अगस्त : राजिकय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में अंडर 14 बाल खेलकूद प्रतियोगिता ( भराड़ी जोनल) शुरू हुई। प्रदेश सरकार के टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!