राज्य में बागवानी को नई दिशा दे रही एचपी शिवा परियोजना : जगत सिंह नेगी

by
सरकाघाट के भांबला और बही-1 में एचपी शिवा क्लस्टर का निरीक्षण करने पहुंचे बागवानी मंत्री
कहा, भांबला एचपी शिवा क्लस्टर में 17 मार्च से शुरू हो जाएगी सिंचाई व्यवस्था
एएम नाथ। सरकाघाट (मंडी), 13 मार्च।  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास और जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार देर सायं सरकाघाट उपमंडल के भांबला और बही-1 में एचपी शिवा क्लस्टर का दौरा कर परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई टैंक, मोटर तथा ड्रिप सिंचाई प्रणाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में बागवानी को नई दिशा दे रही एचपी शिवा परियोजना किसानों और बागवानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को भांबला क्लस्टर में पानी पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधों को सुरक्षित रखना बागवानों की जिम्मेदारी है, जबकि सरकार की ओर से आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बागवानों से कहा कि एचपी शिवा परियोजना एक शानदार पहल है और इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए।
निरीक्षण के उपरांत भांबला में बागवानों के साथ हुई बातचीत में मंत्री ने कहा कि यदि बागवान चाहें तो तीन हेक्टेयर भूमि में भी क्लस्टर स्थापित किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए पानी की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। उन्होंने बताया कि एचपी शिवा क्लस्टर के अंतर्गत बागवानी विभाग द्वारा अधिकांश कार्य नि:शुल्क करवाए जाते हैं।
भांबला का एचपी शिवा क्लस्टर 12.7 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी स्थापना फरवरी महीने में हुई है। इस क्लस्टर से 67 परिवार जुड़े हैं। यहां मौसंबी प्रजाति के पेरा के 1888, वैलेंसिया के 2222, ब्लड रेड के 5000 और मौसंबी के 2000 पौधों सहित कुल 11110 पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि 2543 पौधे अभी और लगाए जाने हैं। जबकि बही-1 क्लस्टर 9.3 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें 30 किसान जुड़े हुए हैं। यहां अमरूद के 8365 पौधे लगाए गए हैं।
राजस्व विभाग में किए जा रहे सुधार
मंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग में कई नए सुधार लागू किए जा रहे हैं। अब कई प्रमाणपत्र घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त किए जा सकेंगे तथा जमाबंदी और ततीमा भी ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने बताया कि राजस्व मामलों के निपटारे के लिए समयसीमा तय कर दी गई है। निशानदेही के लिए छह महीने का समय निर्धारित किया गया है, जिसे कारण बताए जाने पर तीन महीने तक बढ़ाया जा सकता है। यदि नौ महीने में भी निशानदेही नहीं होती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इसी प्रकार तकसीम के मामलों के निपटारे के लिए नौ महीने की समयसीमा तय की गई है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर तीन महीने तक बढ़ाया जा सकता है, लेकिन एक वर्ष के भीतर तकसीम का निपटारा करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इंतकाल की प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी और लोगों को तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ।
वन अधिकार अधिनियम की जानकारी दी
उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को वन अधिकार अधिनियम, 2006 के विभिन्न पहलुओं से भी अवगत करवाया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव पवन ठाकुर, एसडीएम सरकाघाट राजेश गौतम, परियोजना निदेशक एचपी शिवा देवेंद्र ठाकुर, संयुक्त निदेशक विद्या प्रकाश बैंस, उपनिदेशक संजय गुप्ता और डीएसपी संजीव गौतम सहित अन्य अधिकारी और बागवान उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर के गर्भगृह में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चढ़ाए फूल

 अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुभ मूहुर्त में संपन्न हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज शुभ मूहुर्त के हिसाब से मंदिर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 13वां विशाल भंडारा का शुभारंभ

गढ़शंकर l श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. गढ़शंकर द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी व अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 13वां विशाल भंडारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीएड में दाखिला लेने वालों के लिए बड़ी ख़बर : सामान्य वर्ग के 45 अंक लेने और आरक्षित वर्ग के 37 अंक लेने वाले छात्र भी होंगे पात्र

शिमला : हिमाचल प्रदेश यूनिवसर्सिटी की केंद्रीय बीएड एडमिशन कमेटी ने एचपी स्टेट और मैनेजमेंट कोटे की खाली सीटों को भरने के लिए प्राप्त अंकों की शर्त में आठ अंकों की छूट दी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सभी छह विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी : सुक्खू ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव के लिए तैयार

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान शुरू हुए सियासी संग्राम के बाद कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया, इसके बाद बागियों ने बीजेपी को ज्वाइन...
Translate »
error: Content is protected !!