गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल में यूकेजी के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे समारोह आयोजित

by

बद्दी, 13 मार्च (तारा) : गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल बद्दी में शुक्रवार को यूकेजी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिन विद्यार्थियों के जीवन के पहले शैक्षणिक चरण की सफल पूर्णता का प्रतीक बना।

कार्यक्रम की शुरुआत एलकेजी के एक नन्हे विद्यार्थी द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद एलकेजी के बच्चों ने मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। यूकेजी के विद्यार्थियों ने “थैंक यू सॉन्ग” प्रस्तुत कर विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्या और शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर यूकेजी के विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक जीवन के पहले चरण की सफलता पर प्रतीकात्मक ‘ग्रेजुएशन डिग्री’ प्रदान की गई। विद्यालय की प्राचार्या रिशु बाला ने अपने संबोधन में सभी बच्चों को ग्रेजुएशन दिवस की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर भजन सिंह, डायरेक्टर डॉ. परमिंदर दुग्गल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। डॉ. परमिंदर दुग्गल ने नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए अभिभावकों को बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के लिए प्रेरित किया तथा उनके समग्र विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।

पूरे समारोह के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और उल्लास के वातावरण में हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला चम्बा में कुल 4 लाख 1 हजार 168 मतदाता अंतिम प्रकाशन के बाद पंजीकृत :फोटोयुक्त मतदाता सूची-2024 अंतिम रूप से प्रकाशित – DC अपूर्व देवगन

12 जनवरी तक नि:शुल्क की जा सकती है नाम पंजीकरण की पुष्टि एएम नाथ। चम्बा, 8 जनवरी : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में झारखण्ड की टीम विजयी : डॉ. शांडिल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत सांय यहां व्यापार मंडल सोलन द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव एवं मटकी फोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

46 लाख की अवैध संपत्ति जब्त : नशा तस्करी का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे

एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने अंतरराज्यीय स्तर पर नशीले पदार्थों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में है झगड़ा? रॉबर्ट वाड्रा ने बताया है कि आखिर भाई-बहन की इस जोड़ी में कब बहस होती..!

गांधी परिवार के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा इन दिनों खूब नजर आ रहे हैं। रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने और प्रियंका गांधी को टिकट न मिलने पर विपक्षी...
Translate »
error: Content is protected !!