शिष्टाचार भेंट: पालमपुर में वरिष्ठ नेता शांता कुमार से मिले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। ​पालमपुर/धर्मशाला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपने कांगड़ा प्रवास के दौरान शुक्रवार दोपहर को पालमपुर पहुंचे। यहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के निवास स्थान पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। ​शांता कुमार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि शांता जी का लंबा राजनीतिक अनुभव, उनकी सादगी और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलती है और जनहित के कार्यों को नई दिशा प्राप्त होती है। ​पालमपुर में प्रवास के उपरांत, जयराम ठाकुर देर शाम धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला पहुंचने पर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कांगड़ा का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहाँ जयराम ठाकुर लगातार कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कला उत्सव नवाचार, संस्कृति और सृजनशीलता का मंच : DC मुकेश रेपसवाल

चम्बा में दो दिवसीय जिला स्तरीय कला उत्सव संपन्न एएम नाथ। चम्बा : पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बा में दो दिवसीय जिला स्तरीय कला उत्सव के समापन कार्यक्रम में आज उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभागियों को देश-विदेश के वास्तविक उदाहरण देते हुए आपदा प्रबंधन के मूल सिद्धांतों को समझाया: आपदा प्रबंधन के लिए हों सामूहिक प्रयास: एडीएम रोहित राठौर

धर्मशाला, 6 अक्तूबर। आपदा के समय समाज के हर वर्ग की भूमिका अहम है तथा अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए प्रत्येक संस्था, गैर सरकारी संगठन और सामाजिक संगठनों को सामूहिक रूप से कार्य करना...
हिमाचल प्रदेश

शिव कैलाशों रे बासी भजन सुना कर खूब नचाए श्रद्धालु : बद्दी में गद्दी समुदायत ने मनाया शिव नुआला कार्यक्रम

बद्दी, 25 जनवरी (तारा) : बद्दी में गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसायटी की ओर से छठा वार्षिक विशाल शिव नुआला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जीएस रिजॉर्ट में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मुख्यातिथि...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में अब पंचायतें बताएंगी लोगों को कोरोना महामारी में उनके दायित्व उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला की पंचायतों को जारी किए निर्देश

ऊना – जिला ऊना की सभा पंचायतें अब लोगों को कोरोना महामारी के इस दौर में उनके दायित्व के बारे में अवगत करवाएंगी। इस संबंध मे आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!