रामकुमार चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी में लगभग 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए ओपीडी भवन का का उदघाटन

by

बीबी एन, 14 मार्च (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी में लगभग 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए ओपीडी भवन का विधिवत उद्घाटन एवं शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और बद्दी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि बद्दी अस्पताल को पिछले वर्ष 50 बिस्तरों से बढ़ाकर 100 बिस्तरों का अस्पताल किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को अधिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक तकनीकी उपकरण एवं आवश्यक चिकित्सा सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। साथ ही अस्पताल में नया ओपीडी भवन तैयार होने से मरीजों को बेहतर एवं व्यवस्थित उपचार सुविधा प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीएसआर के माध्यम से लगभग 10 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक एनेस्थीसिया मशीन शीघ्र उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त अस्पताल में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शीघ्र ही सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाएगी, जिससे अस्पताल परिसर में स्वच्छता और व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी।
विधायक ने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि बद्दी अस्पताल को आधुनिक अस्पतालों की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, जहां बेहतर भवन, आधुनिक तकनीकी उपकरण और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति भी शीघ्र की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अस्पताल में लगभग 74 मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इनमें गायनी, ऑर्थो, एनेस्थीसिया, एमडी मेडिसिन, जनरल ओपीडी के चिकित्सक, बीएमओ तथा मेडिकल सर्जन सहित विभिन्न विशेषज्ञ शामिल हैं, जो क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम के उपरांत विधायक रामकुमार चौधरी ने अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई व्यवस्थाओं तथा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों के साथ बैठक भी की और उन्हें निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तायुक्त एवं किफायती उपचार उपलब्ध करवाने के लिए दवाइयों के साल्ट (जेनेरिक) नाम ही लिखें, ताकि गरीब एवं जरूरतमंद लोग भी कम लागत में अपना बेहतर उपचार करवा सकें।
विधायक रामकुमार चौधरी ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिनका लाभ प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों सहित दून विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और दून विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल चौधरी, सुरजीत चौधरी, नगर परिषद बद्दी के पूर्व उपाध्यक्ष मोहनलाल चौधरी, पूर्व दून कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुलतार सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान मस्त मोहम्मद, पूर्व प्रधान लोदी माजरा राम लाल, ग्राम पंचायत ठाना पूर्व प्रधान बिंदु, पूर्व बीडीसी सदस्य महेंद्र राणा, पूर्व उपप्रधान हितेंद्र सोनू, जयपाल ठाकुर, पूर्व प्रधान योगराज भाटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, चिकित्सक, अस्पताल कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खाने पीने वाले खाद्य पदार्थों के 11 सैंपल लिए : जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006

हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 28 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में लोगों को मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश क्लस्टर ओवरऑल विजेता रहा और पंजाब-2 क्लस्टर को मिला दूसरा स्थान : जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स मीट धूमधाम से संपन्न

होशियारपुर, 29 जुलाई:  पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ यूटी के पांच क्लस्टरों के 201 विजेता एथलीटों की तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट आज जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में धूमधाम से संपन्न हुई। समापन समारोह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मामी ने भांजे से तोड़े प्रेम संबंध, मतलब निकाल : भांजे ने बेटे को अगवा कर मामी को बुलाया अकेले

नई दिल्ली।  कई दिनों तक एक साथ रहने के बाद जब मामी अपने भांजे को छोड़कर घर लौट गई, तो युवक ने उसके पांच साल के बेटे को अगवा कर लिया। इसके बाद उसने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने रखी शारौंथा स्कूल भवन की आधारशिला : 2.35 करोड़ से पूर्ण होगा निर्माण कार्य

शिमला, 29 जून – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारौंथा के भवन का शिलान्यास किया। शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!