लक्ष्य पब्लिक स्कूल में मनोरंजक खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

by

हंस राज। हिसार :  लक्ष्य पब्लिक स्कूल, धान्सू हिसार में 15 मार्च 2026 को नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए गतिविधि आधारित मनोरंजक खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में 3 से 7 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को दो वर्गों में विभाजित किया गया था— समूह ‘ए’ (3 से 5 वर्ष) तथा समूह ‘बी’ (6 से 7 वर्ष)। बच्चों ने कलर मैजिक, पेपर कटिंग, लेमन रेस जैसी विभिन्न गतिविधि आधारित खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना देखने को मिली।
कार्यक्रम के अंत में विजेता बच्चों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को 3100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को 2100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को 1100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। विद्यालय के निदेशक श्री रामनिवास वर्मा ने कहा कि लक्ष्य पब्लिक स्कूल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ गतिविधि आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंद का अनुभव भी कराते हैं। विद्यालय के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

30 जुलाई से शुरू होगी किन्नर कैलाश यात्रा, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगा प्रवेश : 6,050 मीटर की ऊंचाई पर है प्राकृतिक शिवलिंग

एएम नाथ । शिमला : सावन के पवित्र महीने में होने वाली किन्नर कैलाश यात्रा इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने यात्रा को 10 अगस्त तक संचालित करने का निर्णय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत, दो घायल

रोहित जसवाल । टाहलीवाल : टाहलीवाल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि इनके दो साथी घायल हैं। यह हादसा उस समय हुआ...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शालिग्राम गिरफ्तार : बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई

मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम मंदिर के बागेश्वर धाम सरकार प्रमुख के रूप में लोकप्रिय धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शालिग्राम को कोर्ट में पेश किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 करोड़ लेकर अमीर बन गए और अब आपको पैसे बांटने आएंगे, लेकिन लाहुल स्पीति की संस्कृति अपने ईमान को बेचने वाली नहीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

लाहौल : लाहौल स्पीति की जनता से धोखा करने वाले पूर्व विधायक रवि ठाकुर की जमानत इन चुनाव में जब्त होगी और तब उनको अपनी गलती का एहसास होगा। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!