उर्मिला गुरमेल चौधरी की पहल पर बद्दी में निःशुल्क एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

by

बद्दी, 16 मार्च, (तारा) : समाजसेवी उर्मिला गुरमेल चौधरी की अगुवाई में नोबेल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आरोग्य मंदिर संस्था (राज.), जोधपुर के सहयोग से
धखडूमाजरा, स्थित श्री कृष्णा धाम गौशाला में 17 मार्च से 26 मार्च 2026 तक निःशुल्क एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नोबेल वेलफेयर सोसाइटी लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है और आगे भी ऐसे जनहित कार्य जारी रहेंगे।

इस शिविर में एक्सीडेंट से जुड़ी समस्याएं, पैरालिसिस, जोड़ों का दर्द, स्लिप डिस्क, घुटनों का दर्द, मोटापा, साइटिका, माइग्रेन, कंधों का दर्द, थायरॉइड, शुगर तथा कब्ज जैसी विभिन्न बीमारियों का प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से उपचार किया जाएगा।

शिविर में महिलाओं के लिए फ्री अकूप्रेसर ट्रेनिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे वे इस कौशल को सीखकर आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही प्राकृतिक दवाइयों पर 10% की विशेष छूट भी दी जाएगी।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

यह शिविर प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा शाम 3:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 98822 00006 तथा 70660 55055 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

सितंबर माह तक जारी विकास विकासात्मक कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चंबा ज़िला में कार्यान्वित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

CM सुखविंदर सुक्खू बहुत अनुभवी, कांग्रेस सरकार मंहगाई पर अंकुश लगाएगी : डॉ. विजय डोगरा

ऊना : सुक्खू सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए काम करेगी। CM सुखविंदर सुक्खू बहुत अनुभवी हैं। उनके नेतृत्व में हिमाचल बुलंदियों पर पहुंचेगा। ऊना में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के प्रवक्ता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12वीं कक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने की आत्महत्या : मां-बाप का था इकलौता बेटा

एएम नाथ : पांवटा साहिब। 12वीं कक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा रिजल्ट घोषित करने के एक दिन बाद अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह नेगी ने कुलाल सड़क का किया शिलान्यास : 74 लाख की धन राशि होगी व्यय

एएम नाथ। चम्बा : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज 74 लाख की लागत से निर्मित होने वाली कुलाल सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!