आईईसी विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

by

बी बीएन, 17 मार्च (तारा) : आईईसी विश्वविद्यालय कालूझंडा बद्दी ने विभिन्न प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों के साथ मिलकर फार्मेसी विभाग के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस आयोजन में

बी० फार्मेसी और एम० फार्मेसी के फाइनल ईयर और पास आउट छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और विभिन्न मापदंडों पर परख कर उन्हें नौकरी के उपयुक्त अवसर प्रदान किए।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में इमैक्यूल लाइफसाइंसेज से गुणवत्ता उपाध्यक्ष श्री मंगेश कोटेकर जी और मानव संसाधन अधिकारी गुरदास व सृष्टि जैन, एक्मे जेनेरिक्स से उत्पादन प्रबंधक श्री संदीप जी और मानव संसाधन अधिकारी प्राणिका जैन और एक्मे फॉर्मूलेशन से मानव संसाधन अधिकारी रिंकू राणा विशेष तौर से उपस्थित रहे। उन्होंने कुछ छात्रों का मौके पर ही चयन कर लिया और अन्य छात्रों को भी भविष्य में अवसर देने की बात कही।

आईईसी विश्वविद्यालय की सीनियर मैनेजमेंट ने चयनित छात्रों और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर को इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। आईईसी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ० प्रल्हाद गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन आईईसी विश्वविद्यालय के छात्रों को फार्मास्यूटिकल उद्योग में सफल करियर बनाने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि छात्र-हित के लिए इस प्रकार के और भी कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव जल्द ही आयोजित किये जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने वर्चुअल माध्यम से ली एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक : ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों में 375 करोड़ रुपए के शैलफ पारित

शिमला  – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां वर्चुअल माध्यम से जिला के समस्त एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रबंधन पर जागरुकता की अलख जगाएंगे लोक कलाकार : डीडीएमए की ओर से जिले भर में आयोजित किए जाएंगे जागरुकता कार्यक्रम

हमीरपुर 03 अक्तूबर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के अंतर्गत प्रदेश भर में एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ-2023 अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी आम लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहल-राजेरा ट्रांसमिशन लाइन के टावर का कार्य पूर्ण : ई.राज सिंह

18 जुलाई को ट्रांसमिशन लाइन विद्युत प्रवाह होगा शुरू एएम नाथ। चम्बा :  वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक एचपीपीटीसीएल ई.राज सिंह ने बताया कि लाहल-राजेरा ट्रांसमिशन लाइन (डीसी) के टावर संख्या टी08 से 240 मेगावाट कुटेहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरजीत भरमौरी समाज के लिए एक मिसाल : पिता मनरेगा मजदूर, बेटा अपनी मेहनत के दम पर बना चम्बा कांग्रेस जिलाध्यक्ष

पिता के संघर्ष को सलाम, इरादे नेक हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं एएम नाथ। चम्बा : यह एक बेहद गर्व और प्रेरणा देने वाला क्षण है। जब एक मनरेगा मजदूर (दिहाड़ीदार) का...
Translate »
error: Content is protected !!