मेले और मंदिर हमारी संस्कृति और धरोहर, इन्हें राजनीति से दूर रखना जरूरी: मुकेश अग्निहोत्री

by

एएम नाथ। गोहर (मंडी), 24 सितंबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मेले और मंदिर हमारी संस्कृति, सभ्यता और धार्मिक आस्था का अभिन्न हिस्सा हैं। इन्हें किसी राजनीतिक दल से जोड़ना उचित नहीं है। सभी को ऐसे आयोजनों को दलगत राजनीति से ऊपर रखते हुए उनकी गरिमा बनाए रखनी चाहिए।May be an image of one or more people, lighting, wedding, temple, crowd and dais

मुकेश अग्निहोत्री वीरवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र के गोहर में आयोजित सात दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेला ख्योड़ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समापन अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में भी भाग लिया। गोहर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।May be an image of one or more people, people smiling and text

गोहर में बस अड्डे का निर्माण होगा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गोहर में बस अड्डे की आवश्यकता को देखते हुए इसका निर्माण निश्चित रूप से किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को बस अड्डे के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों की मांग पर गोहर से एम्स बिलासपुर और पीजीआई चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने की भी घोषणा की।

जल शक्ति विभाग को एक करोड़, पंचायत को 10 लाख

उन्होंने नाचन विधानसभा क्षेत्र में पानी के कनेक्शन, टैंकों और अन्य कार्यों से संबंधित लंबित मांगों के निपटारे के लिए जल शक्ति विभाग को एक करोड़ रुपये उपलब्ध करवाने की घोषणा की। ग्राम पंचायत को विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इसके अलावा बासा कॉलेज में रिक्त पदों को भरने के लिए आवश्यक प्रयास करने की बात कही।May be an image of dais and text

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्था से जुड़े आयोजनों को भी महत्व दे रही है। उन्होंने कहा कि मेलों और मंदिरों की गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।May be an image of temple and text

समारोह में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान सहित अन्य लोगों ने भी विचार रखे। स्थानीय पंचायत प्रधान गायत्री देवी ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान क्यूट पहाड़न फेम अराध्या और डीएवी स्कूल बासा के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान की ओर से नशामुक्ति पर वक्तव्य भी दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने नूरपुर और इंदौरा में किए लगभग 16 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों के शिलान्यास*

नूरपुर, 29 नवंबर। लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज बुधवार को नूरपुर और इंदौरा विधानसभा में लगभग 16 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों और पुल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोगा-त्यूड़ी के मध्यम स्वां नदी पर 51 करोड़ रूपये से बनेगा पुल – मुकेश अग्निहोत्री

हरोली के अलावा कुटलैहड़ व चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगी आवाजाही की सुविधा ऊना, 7 अक्तूबर – हरोली विधानसभा क्षेत्र के ड्रीम प्रोजैक्ट पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित 23 आम आदमी पार्टी में शामिल

शिमला:  पंजाब में जोरदार जीत के बाद अव हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी में दूसरी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के शामिल होने का  सिलसिलातेज हो गया है।  कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश के कई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत भरमोर और पांगी में विकसित होंगे होम स्टे : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

नए होम स्टे निर्माण के लिए दिए जाएंगे 5 लाख एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!