आईएपीपीडी द्वारा “वृद्धावस्था जनसंख्या” जागरूकता कार्यशाला का होशियारपुर में आयोजन 28 मार्च को

by

होशियारपुर 25 मार्च  : इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ पार्लिअमेंटेरियन ऑन पापुलेशन एंड डेवलपमेंट (आईएपीपीडी) द्वारा होशियारपुर में “वृद्धावस्था जनसंख्या” विषय पर एक विशाल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में दिनांक 28 मार्च को सुबह 10:00 बजे डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आर्य समाज रोड, हरि नगर , होशियारपुर में किया जा रहा है।
खन्ना के कार्यालय से सचिव ज्योति कुमार जौली ने बताया कि श्री खन्ना आईएपीपीडी भारतीय संसद के चुनिंदा सांसदों की आर्गेनाइजेशन है जो प्रो कुरियन पूर्व चेयरमैन राज्य सभा तथा वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के दिशा निर्देशों पर देश में जनसँख्या और विकास के विषयों पर कार्य कर रही है। श्री खन्ना की अध्यक्षता में होने वाली इस विशाल कार्यशाला में विधानसभा सदस्यों, पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के नेताओं सहित निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए है जिसमें जनसांख्यिकीय परिवर्तन पर, विशेष रूप से वृद्धावस्था, उभरती सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंताओं, शासन तथा सतत विकास पर उनके प्रभावों के विषय पर, जानकारीपूर्ण संवाद को बढ़ावा देना है, जिससे जागरूकता बढ़े और साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने को प्रोत्साहन मिले। इस कार्यशाला में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल मुख्य अतिथि, विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, डीसी आशिका जैन, नगर निगम मेयर सुरिंदर कुमार और पूर्व विधायक सुंदर शाम अरोड़ा भी विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यशाला का आयोजनआधे दिन का होगा, जिसके बाद दोपहर भोज का भी प्रबंध होगा ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जख्मी की दूसरी पुस्तक ‘शहनाई और जनाजा’ का लोकार्पण

गढ़शंकर। दोआबा साहित्य सभा तथा दर्पण साहित्य सभा दुआरा अयोजित समागम में ओम प्रकाश जख्मी की दूसरी पुस्तक ‘शहनाई और जनाजा’ का लोकार्पण किया गया। इस दौरान दोआबा साहित्य सभा तथा दर्पण साहित्य सभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सैलानियों की सुविधा के लिए : मुख्यमंत्री का निर्णय 2 जनवरी तक दिन-रात खुले रहेंगे ढाबे एवं रेस्तरां

शिमला : प्रदेश सरकार ने राज्य में आने वाले सैलानियों की सुविधा के दृष्टिगत रेस्तरां, ढाबे, चाय तथा खान-पान की अन्य दुकानें इत्यादि 2 जनवरी, 2023 तक दिन-रात खुले रखने का निर्णय लिया है।...
article-image
पंजाब

महिला ठग दिल्ली से गिरफ्तार – इश्योरेंस पॉलिसी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी : कारोबारी से ऐंठे 10 लाख से अधिक रुपये

मंडी। हिमाचल प्रदेश के साइबर क्राइम पुलिस थाना (मध्य खंड) मंडी ने 10,76,390 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में आरोपित महिला टीना यादव को मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर दिल्ली...
article-image
पंजाब

हनीमून मनाने गया पंजाब का कपल दुबई में फंसा

चंडीगढ़ : खाड़ी में ईरान और इजरायल के बीच छिड़े भीषण सैन्य संघर्ष का असर अब आम लोगों के जीवन पर दिखने लगा है. पंजाब के सरदूलगढ़ से हनीमून मनाने दुबई गया एक नवविवाहित...
Translate »
error: Content is protected !!