दीवान ने आप नेतृत्व वाली नगर निगम के बजट को बताया खोखला, गैर-पारदर्शी और भ्रष्टाचार की तस्वीर बताया

by

लुधियाना, 25 मार्च: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने कहा है कि कल हुई बजट बैठक के दौरान आप नेतृत्व वाले हाउस द्वारा जल्दबाजी में पारित किया गया लुधियाना नगर निगम का वार्षिक बजट पूरी तरह खोखला है। यहां जारी एक तीखे बयान में दीवान ने कहा कि मात्र पांच मिनट में 1258.80 करोड़ रुपये का बजट बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया गया। इससे न तो पारदर्शिता के लिए कोई जगह बची और न ही जवाबदेही के लिए कोई स्थान बचा। विकास कार्यों के लिए ठोस प्रावधान किए बिना यह बजट केवल एक दिखावा बनकर सामने आया है, जो शहर की सेवा के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार को ढंकने के लिए तैयार किया गया प्रतीत होता है।

दीवान ने नगर निगम के इस बजट को स्पष्ट रूप से गैर-पारदर्शी करार देते हुए, कहा कि यह दस्तावेज़ प्रगति के बजाय अनियमितताओं को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया लगता है। उन्होंने कहा कि लुधियाना को धोखे की नहीं बल्कि विकास की जरूरत है और बजट की गहराई से जांच कई गंभीर गड़बड़ियों को उजागर करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट नगर निगम की विभिन्न शाखाओं द्वारा फीस और टैक्स की वसूली में नाकामी को उजागर करता है। हैरानी की बात है कि शहर में सैकड़ों शराब की दुकानों के बावजूद एक्साइज टैक्स मात्र 15 करोड़ रुपये तक सीमित रखा गया है। यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि गंभीर अनियमितताओं का संकेत है।

उन्होंने आप सरकार पर हमला जारी रखते हुए, कहा कि लुधियाना की सफाई व्यवस्था बदहाल स्थिति में है, जबकि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर करोड़ों रुपये का प्रावधान दिखाया गया है। इसी तरह अवैध निर्माण बिना किसी रोक-टोक के जारी हैं और निगम की बिल्डिंग शाखा बकाया राशि वसूलने में विफल रही है। इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि बुड्ढे नाले की सफाई के लिए 3 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है, जबकि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पहले ही पोकलैन मशीनें खरीदी जा चुकी हैं। यह भविष्य में संभावित भ्रष्टाचार की ओर स्पष्ट संकेत करता है।

दीवान ने नगर निगम की पारदर्शिता की कमी की कड़ी आलोचना करते हुए, कहा कि ओ एंड एम शाखा की ओर से यह तक स्पष्ट नहीं किया गया कि कहां-कहां काम किया गया है और क्या प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि यह चुप्पी बहुत कुछ बयान करती है और अनियमितताओं को उजागर करती है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने सड़कों और गलियों के निर्माण व मरम्मत, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सीवरेज लाइनों की सफाई और स्ट्रीट लाइटिंग के लिए किए गए बेहद कम प्रावधानों पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ये मामूली प्रावधान बजट की खोखली हकीकत को उजागर करते हैं और शहर के वास्तविक विकास की जरूरतों के साथ धोखा करते हैं।

दीवान ने कहा कि यह बजट लुधियाना के नागरिकों के साथ धोखे के समान है और इस मामले में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

ED-SIR के मसले पर CM मान का BJP पर हमला…कहा पार्टियां तोड़ने का काम बंद कर देश पर ध्यान दें

पटना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार को अपने परिवार के साथ बिहार की राजधानी पटना स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे. उन्होंने गुरुद्वारे साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने दरबार...
article-image
पंजाब

गांव चूहड़ पुर में सतगुरु कबीर साहिब जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक  मनाया : श्री गुरु रविदास वेलफेयर स्पोर्ट्स क्लब रजि. द्वारा समस्त कस्बा निवासियों के सहयोग से  गया मनाया

गढ़शंकर।  गांव चूहड़ पुर में श्री गुरु रविदास वेलफेयर स्पोर्ट्स क्लब रजि. द्वारा समस्त कस्बा निवासियों के सहयोग से सतगुरु कबीर साहिब जी का प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

Vakhra Swag’ Set to Add

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Nov.1 : The much-awaited grand winter exhibition “Vakhra Swag”, organized by RJ Creators, is set to take place in Hoshiarpur on December 26. The vibrant poster of the upcoming event was officially...
Translate »
error: Content is protected !!