रेप का आरोपी आप विधायक पठानमाजरा ग्वालियर से गिरफ्तार : कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

by

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा  को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें पटियाला की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने की अनुमति दे दी।

सनौर से यह एमएलए पिछले कई माह से फरार चल रहा था। पटियाला पुलिस ने मध्य प्रदेश  में ग्वालियर के पास से उसे दबोचा है। एसएसपी वरुण शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पठानमाजरा के खिलाफ पिछले वर्ष सितंबर में पटियाला के सिविल लाइन थाने में जीरकपुर की एक महिला की शिकायत के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अरेस्ट करने पहुंची तो भाग गया था : पटियाला पुलिस मामले दर्ज होने के बाद सितंबर-2025 में जब पठानमाजरा को अरेस्ट करने के लिए हरियाणा के गांव में पहुंची तो वहां से वह भाग गया था। तब उस पर आरोप लगे थे कि पुलिस टीम पर हमला करके वह भागा था। फरार होने के बाद बीच में पठानमाजरा के आस्ट्रेलिया में होने की बात सामने आई थी।

सरकार के खिलाफ बोला था हमला : पठानमाजरा फरारी के दौरान लगातार सोशल मीडिया पर अपनी ही सरकार के खिलाफ लगातार पोस्ट जारी करता रहा। उसने राज्य की भगवंत मान सरकार पर बदले की राजनीति आरोप लगाया था। आप एमएलए ने कहा कि प्रतिशोध के मकसद से उसके खिलाफ पर्चा दर्ज करवाया गया है। पठानमाजरा का आरोप है कि उन्होंने बाढ़ के दौरान अपने हलके सनौर की जनता के हकों के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी और वजह से उन पर कार्रवाई हुई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिंद्रा गाड़ी ने होमगार्ड जवान को कुचला; मौत : सरहिंद हाईवे पर नाके के दौरान दर्दनाक हादसा

पतारसी गांव के पास 9-10 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई घटना, 52 वर्षीय सलामदीन पुलिस पार्टी के साथ जांच ड्यूटी पर थे तैनात सरहिंद। पंजाब के सरहिंद नेशनल हाईवे पर गांव पतारसी के नजदीक...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर कोकोवाल मजारी व झूगियां से हैबोवाल तक की सडक़ बनाने की लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

h गढ़शंकर: गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी सडक़ और अड्डा झूगियां से हैबावेाल तक की खसता हाल सडक़ को लेकर बीत भलाई कमेटी ने आज गढ़शंकर के एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल को ज्ञापन सौंपा और...
article-image
पंजाब

साल 2023 : भ्रष्टाचार के 251 मामलों में 288 आरोपी विजिलेंस ब्यूरो ने किए गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए 2023 में 26 दिसंबर तक कुल 251 ट्रैप मामले, आपराधिक मामले दर्ज किए और 288 सरकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SC/ST एक्ट में जमानत तभी, जब स्पष्ट रूप से यह साबित हो कि आरोपी के खिलाफ प्रथम द्रष्टया कोई मामला न बनता हो…. CJI ने खींची लक्ष्मण रेखा, हाई कोर्ट का फैसला पलटा

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने हाल ही में एक फैसला सुनाते हुए कहा है कि दलितों के खिलाफ उत्पीड़न से...
Translate »
error: Content is protected !!