काउंटर इंटेलिजेंस ने 7 किलो हेरोइन बरामद कर 2 आरोपी किए गिरफ्तार

by
अमृतसर । काउंटर इंटेलिजेंस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 किलो हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार यह खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रूपये में मानी जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से हेरोइन की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। ये लोग सप्लाई चेन का हिस्सा बनकर विभिन्न संपर्कों के माध्यम से नशे की डिलीवरी करते थे। पुलिस को आशंका है कि इनके तार सीमावर्ती क्षेत्रों और बाहरी राज्यों में सक्रिय तस्करों से जुड़े हो सकते हैं।
इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल  अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनसे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और आगे किसे पहुंचाई जानी थी।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि  आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला  जा रहा है।  ताकि नेटवर्क के बाकी सदस्यों तक पहुंचा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की
हरीश कुमार
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

40 किलो हेरोइन बरामद : चार तस्कर पकड़े गए

चंडीगढ़, 15 जनवरी । काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने नारकोटिक तस्करी मॉड्यूल के खिलाफ अभियान में चार तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से 40 किलो हेरोइन बरामद की है। Share     
article-image
पंजाब

अकाली दल में बगावती स्वर तेज : शिअद की कोर कमेटी की बैठक में नहीं गए थे वरिष्ठ नेता चंदूमाजरा

पटियाला :28 जुलाई: पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद शिरोमणि अकाली दल (बादल) में बगावत के स्वर लगातार तेज हो रहे है। वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा कल शिअद...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर में सेमिनार आयोजित : गुरमति में से उदाहरण देकर विद्यार्थियों को सहज जीवन जीने के लिए किया प्रेरित

गढ़शंकर, 26 अक्तूबर: डीएवी कॉलेज फाॅर गर्ल्स गढ़शंकर में प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीपी बेदी की छत्रछाया में और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. कंवल इंदर कौर के कुशल नेतृत्व में नैतिक मूल्यों पर सेमिनार आयोजित...
article-image
पंजाब

तीन दिन हड़ताल – पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस का रहेगा चक्का जाम : सीएम आवास का चंडीगढ़ में घेराव

चंडीगढ़  :  पंजाब में सोमवार से बसों के पहिए थम जाएंगे। पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। शनिवार को मोगा में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी...
Translate »
error: Content is protected !!