ज़िला के 27 स्वास्थ्य संस्थानों में लगाई जाएगी सर्वाइकल कैंसर बचाव वैक्सीन – डॉ संजीव वर्मा

by
रोहित जसवाल।  ऊना 27 मार्च :  स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग द्वारा ज़िला ऊना में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के मुंह के कैंसर) से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत 29 मार्च, 5 अप्रैल व 12 अप्रैल रविवार के दिन जिला के 27 डेडिकेटेड स्वास्थ्य संस्थानों में एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ संजीव कुमार वर्मा ने आज(शुक्रवार) को क्षेत्रीय अस्पताल में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।May be an image of studying, table and text
डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि जिला ऊना में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 4500 बच्चियों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी, जोकि पूर्णतः नि:शुल्क है। इसमें अब तक वैक्सीनेशन के लिए एक हज़ार बच्चियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण के लिए मौके पर भी बच्चियों का वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण किया जाएगा।
डॉ वर्मा ने बताया कि इस वैक्सीन की एक खुराक लम्बे समय तक इम्युनिटी प्रदान करने के लिए सक्षम है। यह टीका कैंसर पैदा करने वाले वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है तथा पूर्णतया प्रभावशाली और सुरक्षित है। यह वैक्सीन पहले से ही 159 देशों में दी जा रही है तथा अब यह भारत में शुरू की जा रही है I यह वैक्सीन सीडीएससीओ व एनटीएजीआई द्वारा सलाह पर और डीजीसीआई द्वारा प्रमाणित है। ये वैक्सीन विकसित देशों में पहले से ही लगाई जा रही है जिनमें कनाडा, ऑस्ट्रेलिया व यूके जैसे देश भी शामिल हैं I
डॉ राम पाल शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी बसदेहडा और उनकी धर्मपत्नी डॉ अनुपम शर्मा ने बताया की उन्होंने भी अपनी बेटी कुमारी प्रणवी शर्मा को प्राइवेट क्षेत्र में लगवाई है जो कि पूरी तरह से सुरक्षित है I
साथ ही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव कुमार वर्मा ने यह भी जानकारी साँझा की कि जिला ऊना के वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी अपनी बेटियों को यह वैक्सीन लगवा चुके है तथा पूर्णतया इस वैक्सीन से संतुष्ट हैं I
उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि इस टीकाकरण को लेकर किसी प्रकार की भ्रांतियों में न आएं और बच्चियों का भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आएं। उन्होंने कहा कि इससे बांझपन या किसी भी तरह के दीर्घकालिक दुष्प्रभाव नहीं होते है, बल्कि एचपीवी वायरस के संक्रमण से प्रजनन क्षमता में कमी व गर्भधारण में बाधा आ सकती है। यह टीका कैंसर के कारण होने वाले प्रजनन अंगों के नुकसान को रोककर प्रजनन क्षमता की रक्षा करने में सहायक है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय मनकोटिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रिचा कालिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ विकास चौहान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अंकित चौधरी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राम पाल शर्मा, डॉ अनुपम शर्मा व उनकी सपुत्री कुमारी प्रणवी शर्मा, जन शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण, दीपक चब्बा उपस्थित रहे I
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के पालकवाह खास स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में शिफ्ट होगा एसडीआरएफ कार्यालय

कैबिनेट निर्णय के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया तेज, 15 फरवरी तक शिफ्टिंग प्रस्तावित एएम नाथ। ऊना :  राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का कार्यालय ऊना जिले के हरोली उपमंडल के अंतर्गत पालकवाह खास स्थित स्किल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टोन क्रशरों की मशीनरी को जब्त व परिसर को सील करने के हाईकोर्ट ने आदेश किए जारी : कायदे कानून को ताक पर रख कर चलाए जा रहे स्टोन क्रशरों के खिलाफ

रोहित राणा। शिमला :  नालागढ़ जिला सोलन में कायदे कानून को ताक पर रख कर चलाए जा रहे स्टोन क्रशरों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। कार्यवाहक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर दफ्तर में आज लगेगा संडे वीज़ा मेला : कनवर अरोड़ा

कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एम डी कनवर अरोड़ा ने बताया कि रविवार 17 मई को गढ़शंकर दफ्तर में संडे वीज़ा मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका फायदा होशियारपुर के साथ लगते हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने हिमाचल को पहुंचा दिया दिवालियापन की स्थिति में : राज्य सरकार ने पिछले डेढ़ साल में करीब 30,000 करोड़ रुपये का लिया कर्ज – सांसद अनुराग ठाकुर

शिमला । पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कुप्रबंधन के कारण राज्य दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है। संवाददाता...
Translate »
error: Content is protected !!