ज्वालाजी में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : माँ ज्वालाजी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले 17 अगस्त से 25 अगस्त तक पूर्ण उत्साह से आयोजित किये जाएंगे

by
ज्वालामुखी 22 जुलाई : प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ ज्वालाजी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले 17 अगस्त से 25 अगस्त तक पूर्ण उत्साह से आयोजित किये जाएंगे। सहायक आयुक्त मंदिर एवं एसडीएम ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव शर्मा ने विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न की उपस्थिति में मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित मंदिर न्यास की बैठक में यह जानकारी दी। बैठक में विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, तथा देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होने के कारण यहां श्रद्धालू हर नवरात्र में बड़ी संख्या में आते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं को हर सम्भव व्यवस्था उपलब्ध करवाने हेतु सभी विभाग अभी से तैयारी प्रारम्भ कर दें।
सहायक आयुक्त मंदिर एवं एसडीएम ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव शर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए हर संभव व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत क्षेत्र में हथियारों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी विभाग एवं आने वाले श्रद्धालू स्वच्छता एवं अपनी क़ीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।
उन्होंने मेलों के दौरान साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने तथा मेलों के दौरान सभी स्थानों पर जरूरी सुविधा उपलब्ध करवाने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंनेे जल शक्त विभाग के अधिकारियों को पेयजल स्त्रोतों की साफ सफाई सुनिश्चित करने तथा सभी स्त्रोतों की क्लोरीफिकेशन के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त इस दौरान क्षेत्र में शस्त्र एवं विस्फोटक प्रदार्थों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल शक्ति, परिवहन, विद्युत, इत्यादि सम्बन्धित विभाग श्रद्धालुुओं को हर सम्भव सहायता एवं सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मेले के दौरान मंदिर परिसर में सभी आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर रोड़ पर ढ़ोल-नगाड़े और भिक्षा देने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। संजीव शर्मा ने कहा कि व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
ये रहे उपस्थित
उपमंडल पुलिस अधिकारी विकास धीमान , वीएमओ ज्वालाजी संजय बजाज , आरएम देहरा कुशल कुमार , जल शक्ति विद्युत लोक निर्माण विभाग के अधिकारी , मंदिर ट्रस्टी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अजय मलिक ने शिमला संसदीय क्षेत्र के व्यय नोडल अधिकारियों से ली सभी प्रबंधों की जानकारी : भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक ने कड़ी निगरानी के दिए निर्देश

शिमला 09 मई – लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर 4-शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी अजय मलिक को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। अजय मलिक ने आज यहाँ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

65 यूनिट रक्तदान : नंगल खुर्द में रविवार को ब्रदर्स ग्रुप की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन

हरोली :  गांव नंगल खुर्द में रविवार को ब्रदर्स ग्रुप की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय युवाओं द्वारा संयुक्त रूप से 65 यूनिट रक्तदान शिविर का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने निरीक्षण : आपदा प्रभावित परिवारों को 2 लाख 30 हजार की राहत राशि वितरित

बैला गांव के समीप भूस्खलन रोकथाम की प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए सुनिश्चित चंबा,(चुवाड़ी) 16 अगस्त : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज उपमंडल भटियात के तहत भारी बारिश के कारण आपदा प्रभावित विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने तीन दिवसीय भीड़ प्रबंधन कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता की : भारतीय सेना से सेवानिवृत अधिकारी कर्नल वीएन सुपनेकर ने दिया प्रशिक्षण

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला एवं मणिमहेश यात्रा के दौरान अर्जित ज्ञान के उपयोग के दिए निर्देश कार्यशाला में विभिन्न विभागीय 65 कर्मियों ने लिया हिस्सा एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज ज़िला...
Translate »
error: Content is protected !!