जल संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी : डॉ. सुनंदा पठानिया

by
एटीसी एवं आईटीआई शाहपुर ने निकाली जल संरक्षण रैली
एएम नाथ। शाहपुरा,27मार्च :  एटीसी शाहपुर ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर के सहयोग से जल संरक्षण विषय पर जागरूकता रैली एवं कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और आम जनता को पानी के महत्व, उसके सही उपयोग और भविष्य के लिए जल बचाने के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर आईटीआई शाहपुर के छात्रों और शिक्षकों ने शाहपुर बाजार तक एक भव्य रैली निकाली। रैली के दौरान छात्रों ने जल है तो कल है और पानी बचाओ, जीवन बचाओ जैसे नारों के माध्यम से स्थानीय लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। रैली के जरिए यह बताया गया कि पानी का विवेकपूर्ण उपयोग आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
रैली के समापन के बाद सभी छात्र और शिक्षक एटीसी शाहपुर परिसर में एकत्रित हुए, जहां संस्थान की वैज्ञानिक अधिकारी (SO) डॉ. सुनंदा पठानिया ने जल संरक्षण पर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने छात्रों के साथ इस विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके भी जल की बड़ी बचत की जा सकती है।
डॉ. सुनंदा पठानिया ने कहा जल ही जीवन का आधार है, और इसे प्रदूषित होने से बचाना तथा संरक्षित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस दौरान छात्रों को जल संरक्षण और पानी के सदुपयोग पर आधारित एक ज्ञानवर्धक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।
कार्यक्रम के अंत में एटीसी स्टाफ, आईटीआई के शिक्षकों और छात्रों ने सामूहिक शपथ ली कि वे अपने दैनिक जीवन में पानी की बर्बादी रोकेंगे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
इस जागरूकता अभियान में आईटीआई शाहपुर और एटीसी शाहपुर के समस्त स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है भारत यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट: जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री के ‘मुक्त व्यापार समझौते’ को बताया आर्थिक क्रांति पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ‘कोरी’ घोषणाओं और अंतर्विरोधों पर सुक्खू सरकार को घेरा सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें नागरिक, सटीक आंकड़े बनेंगे विकास योजनाओं का आधार : DC जतिन लाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 अगस्त. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा संचालित आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे) में सहयोग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

72 घंटे में 20 लाख के ऋण स्वीकृत करने का आरोप : अधिवक्ता ने फॉरेंसिक ऑडिट की उठाई मांग….जोगिन्द्रा बैंक के अधिकारियों पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, नाबार्ड से सतर्कता जांच की 

जेसीसीबी सोलन के प्रबंधन पर गंभीर सवाल, शिकायतकर्ता ने नाबार्ड के सीवीओ को भेजी विस्तृत शिकायत एएम नाथ। चंडीगढ़/सोलन :  पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने जोगिन्द्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर खन्ना ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

गढ़शंकर,  24 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भारत के महान राष्ट्रवादी शिक्षाविद, प्रखर देशभक्त व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। खन्ना...
Translate »
error: Content is protected !!