पूर्व विधायक एचएस फूलका भाजपा में शामिल : पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

by

चंडीगढ़ : 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फूलका ने बुधवार(1 अप्रैल) को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

पूर्व आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक फूलका करीब सात साल बाद सक्रिय राजनीति में लौटे हैं। उनके इस कदम को पंजाब में बीजेपी के लिए अहम राजनीतिक बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है।

फूलका ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हरदीप सिंह पुरी, मनजिंदर सिंह सिरसा और तरुण चुघ की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन की। एचएस फूलका सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं और उन्होंने 1984 सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए न्याय की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस काम के कारण उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।

फूलका ने 2014 में आम आदमी पार्टी के साथ राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने उसी साल लोकसभा चुनाव लुधियाना सीट से लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने दखा सीट से जीत हासिल की और कुछ समय के लिए विपक्ष के नेता भी रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन : लोगों के लिए फायदेमंद साबित होंगे आम आदमी क्लीनिक : रौड़ी

गरशंकर, 27 जनवरी : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पोसी में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसडीएम प्रीतइंदर सिंह और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी...
पंजाब

स्थानीय निकाय चुनावों  संबंधी रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव आयोग की हिदायतों से करवाया गया परिचित

जिला चुनाव अधिकारी ने चुनाव अधिकारियों को सुचारु रुप में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करने के दिए निर्देश कहा,  चुनाव में नामांकन के दौरान उम्मीदवारों को नो ड्यू सर्टिफिकेट पेश करने की जरुरत नहीं...
article-image
पंजाब , समाचार

जनवरी में मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग कर चुका था लॉरेंस गैंग : एडीजीपी प्रमोद बान

हत्या में एके सीरीज के हथियार इस्तेमाल किए गए चंडीगढ़ : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एडीजीपी प्रमोद बान वीरवार को खुलासा किया कि जनवरी में ही मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग थी। इसका...
article-image
पंजाब , समाचार

संयुक्त किसान मोर्चा ने महिला पहलवानों के पक्ष में मोदी सरकार का शाहपुर व बीनेवाल में पुतला फूंका

गढ़शंकर । संयुक्त किसान मोर्चा व कुल हिंद किसान किसान सभा ने न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला पहलवानों के पक्ष में शाहपुर गांव में धरने के दौरान आज मोदी सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!