मेले में दिखी होशियारपुर की संस्कृति : हर्षोल्लास के साथ शुरु हुआ ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला

by

होशियारपुर, 03 मार्च: होशियारपुर की संस्कृति को दर्शाता ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला आज होशियारपुर के लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ शुरु हो गया है। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की मौजूदगी मेले की तैयारियों में लगी जिला प्रशासन की टीम की ओर से इस मेले की शुरुआत की गई। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) दलजीत कौर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह, एस.डी.एम दसूहा ओजस्वी अलंकार, एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीतइंद सिंह बैंस, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज भी विशेष तौर पर मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान मेले में विशेष तौर पर पहुंचे मेयर सुरिंदर कुमार, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, राजेश्वर दयाल बब्बी, सतवंत सिंह सियान का स्वागत करते हुए कहा कि ‘विरसा होशियारपुर’ मेला हैंडीक्राफ्ट जैसी लुप्त हो रही कलाओं को उजागर कर रहा है, इस लिए अधिक से अधिक लोगों को इस मेले में शिरकत कर इन मेहनतकश शिल्पकारों का हौंसला बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शिल्पकारों व बुनकरों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जिले भर से आए दस्तकारों, शिल्पकारों व सैल्फ हैल्प ग्रुपों के स्टालों का दौरा कर उनकी हौंसला आफजाई की।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला वासियों तक अपनी कला पहुंचाने के लिए जहां अलग-अलग शिल्पकार मेले में पहुंचे हैं वहीं दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कलाकारों व विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेले में लोगों की सुविधा के लिए विशेष तौर पर फूड कोर्ट बनाया गया है जहां उन्हें होशियारपुर का हर मशहूर व्यंजन वाजिब मूल्य पर उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोगों को अपने परिवारोंम के साथ ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेले में शिरकत करनी चाहिए, क्योंकि यहां आकर उन्हें अपने जिले की अमीर संस्कृति नजदीक से देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वंय सहायता समूहों की ओर से भी विशेष तौर पर स्टाल लगा कर संदेश दिया जा रहा है कि नौजवानों को अपने पैरों पर खड़े होने का यह एक अच्छा प्लेटफार्म है।
कोमल मित्तल ने बताया कि ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला 07 मार्च तक रोजाना सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 05 मार्च को सांय 7 बजे प्रसिद्ध पंजाबी गायब सतिंदर सरताज दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे खुद भी मेले में आएं और अन्य लोगों को भी यहां आने के लिए प्रेरित करें ताकि यहां आए कारीगरों का हौंसला बढ़ाया जा सके। मेले के पहले दिन सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी की छात्राओं की ओर से गिद्दा, मिट्टी दा बावा, ढोल की परफारमेंस दी गई वहीं डी.ए.वी कालेज के विद्यार्थियों ने भंगड़ा डाल दर्शकों में नई ऊर्जा भर दी। इसके अलावा नार्थ जोन कल्चरल सैंटर की टीम ने मयूर डांस कर सभी का मन मोह लिया वहीं ढाडी जत्थे ने विरसें से संबंधित वारों का गायन कर दर्शकों में जोश भर दिया। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार आने पर कैबिनेट रैंक दर्जा देने का आश्वासन : कुलदीप कुमार ने अपना नामांकन लिया वापस

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता कुलदीप कुमार ने को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर की उपस्थिति में अपना...
article-image
पंजाब

पुलिस की लिखित परीक्षा रद्द : पंजाब पुलिस ने 787 हैंड कांस्टेबल की भर्ती के लिए सितंबर 2021 में करवाई लिखित परीक्षा की रद्द

चंडीगढ़ :22 जुलाई पंजाब पुलिस ने 787 हैड कांस्टेबल की भर्ती के लिए करवाई गई लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। पंजाब पुलिस इनवेस्टीगेशन केडर में 787 हैड कांस्टेबलों की भर्ती के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करारी हार को सही ठहरा भ्रम पैदा कर रहे डोनाल्ड ट्रंप : पायलट के बचाए जाने पर ईरान का पलटवार

ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी ने रविवार को दावा किया कि दक्षिणी इस्फहान में अमेरिका को करारी हार का सामना करना पड़ा। यह दावा उन्होंने तब किया जब राष्ट्रपति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैलीपोर्ट निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश : सड़क योजना के तहत आवंटित होंगे 100 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

बेसहारा पशुओं की समस्या पर चिंता व्यक्त की, कहा समन्वय से कार्य करें एसडीएम और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रशासनिक सचिवों के साथ समीक्षा बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!