सीएम सुक्खू ने धर्मशाला में किया सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन

by

मुख्यमंत्री बोले- संघर्ष, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रेरणादायक कहानी है पुस्तक, युवाओं से पढ़ने की अपील

एएम नाथ। धर्मशाला, 16 नवंबर : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के धर्मशाला में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक को सोनिया गांधी के जीवन के संघर्षों, अनुभवों और दृढ़ संकल्प को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि इस पुस्तक में सोनिया गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं का संवेदनशील और सारगर्भित वर्णन किया गया है। इसमें उनकी संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा, मजबूत व्यक्तित्व और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने संकल्प पर अडिग रहने की क्षमता को दर्शाया गया है।

उन्होंने कहा कि पुस्तक में बताया गया है कि किस प्रकार सोनिया गांधी ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच स्वयं को ढाला और साहस, धैर्य तथा दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर विभिन्न कठिनाइयों का सामना किया। उनका जीवन संघर्ष, आत्मबल और बदलते हालात के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता का उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आत्मकथा पाठकों को सोनिया गांधी के व्यक्तिगत अनुभवों और जीवन यात्रा को करीब से समझने का अवसर प्रदान करती है। साथ ही यह सिखाती है कि जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों का सामना घबराने के बजाय साहस, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ करना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से इस पुस्तक को पढ़ने का आग्रह करते हुए कहा कि जीवन के अनुभवों, संघर्षों और उनसे मिलने वाली सीख को समझना व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे व्यक्ति का जीवन के प्रति दृष्टिकोण व्यापक होता है और विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की हिमाचल प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, सह-प्रभारी विदित चौधरी और चेतन चौहान, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एम्स बिलासपुर में 75 डॉक्टरों की होगी भर्ती, 24 विभागों में निकले पद; स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल

पुनीत महाजन:  चंडीगढ़/ बिलासपुर , 4 जून 2026:  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 24 विभिन्न विभागों में 75...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने एक साल में ऐतिहासिक निर्णय लेकर लोगों का कल्याण किया सुनिश्चित, हर व्यक्ति बनेगा विकास में भागीदार – आर.एस. बाली

पर्यटन निगम के अध्यक्ष ने मंडी जिले की नाचन विधानसभा की ग्राम पंचायत घरोट में की सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता बोले… नाचन की प्रत्येक पंचायत के लिए 5-5 सोलर लाइटें देने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला जेई ने एकशियन पर लगाए यौन शोषण एवं छेड़छाड़ के आरोप : लोक निर्माण विभाग के बागवानी विंग में तैनात दोनों अधिकारी

शिमला : रोहड़ू में महिला जूनियर इंजीनियर ने एकशियन पर छेड़छाड़ करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। शिकायतकर्ता महिला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाहन में कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक : विधानसभा चुनाव को लेकर किया मंथन

नाहन : हिमाचल के सिरमौर स्थित कांग्रेस भवन नाहन में रविवार को जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस जिला अनुसूचित विभाग के...
Translate »
error: Content is protected !!