इंटर कॉलेज फुटबॉल मुकाबलों में अव्वल रही खालसा कॉलेज की फुटबॉल टीम का चैंपियन ट्रॉफी के साथ सम्मान  

by

शॉट पुट में कांस्य पदक हासिल
गढ़शंकर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर की इंटर कॉलेज फुटबॉल मुकाबलों में अव्वल रही फुटबॉल टीम का पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में खेल विभाग द्वारा आयोजित इनाम वितरण समारोह में चैंपियन ट्रॉफी के साथ सम्मान किया गया है। चैंपियन ट्रॉफी लेकर कॉलेज पहुंची टीम का प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की अगुवाई में स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गुरूसर सुधार में हुए पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज फुटबॉल मुकाबलों में कॉलेज की टीम ने कोच हरदीप सिंह गिल की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘ए’ डिवीजन के कॉलेजों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता था। इसी तरह कॉलेज के एम.ए. हिस्ट्री के विद्यार्थी हरकीरत सिंह ने शॉट पुट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने इस शानदार उपलब्धि के लिए कोच हरदीप सिंह गिल और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए ओलंपियन जर्नैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर के प्रधान मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर, डॉ. हरविंदर सिंह बाठ, योगराज गंभीर तथा अन्य सदस्यों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस मौके प्रो. लखविंदरजीत कौर, प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, स्पोर्ट्स कमेटी सदस्य, सुपरडेंट परमिंदर सिंह और अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब की बैठक अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में हुई – दिवंगत रतन टाटा को 2 मिनट का मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा – प्रिंसिपल  हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिल पुर  में हुई, जिसमें क्लब के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50 की उम्र में इंस्पेक्टर पिता ने बेटी के साथ पूरी की LLB : बेटी ने किया टॉप; पिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

एएम नाथ। कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के आलमपुर के पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण राणा और उनकी बेटी अंशिका राणा ने एक साथ कानून की पढ़ाई पूरी कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। हिमाचल...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में टीचर फेस्ट के 10 सब-सब्जेक्ट्स में मुकाबलों में ब्लॉक के बिभिन्न स्कूलों ने टीचर्स ने लिया हिस्सा

गढ़शंकर :   सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में प्रिंसिपल किरपाल सिंह ब्लॉक नोडल ऑफिसर गढ़शंकर-2 की अगुआई में टीचर फेस्ट के 10 सब-सब्जेक्ट्स में मुकाबला करवाया गया। जिसमें ब्लॉक के बिभिन्न टीचर्स...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कमी: ब्रह्म शंकर जिंपा होशियारपुर, 23 मार्च: राजस्व, पुर्नवास व आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति और सैनीटेशन मंत्री पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!