जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नूरमहल ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

by
जालंधर। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नूरमहल क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसएसपी हरविंदर सिंह विरक के मार्गदर्शन में गंभीर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (जांच) विनीत अहलावत, डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ और इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह, की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आधुनिक तकनीकी साधनों का इस्तेमाल करते हुए महज एक महीने के भीतर आरोपियों तक पहुंच बनाई।जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2026 को दलीप सिंह निवासी पट्टी पुरेवाल, शंकर (थाना सदर नकोदर) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका पुत्र इकबाल सिंह उर्फ बब्बलू (44) 28 फरवरी की रात नकोदर से गांव रामपुर की ओर स्कूटर पर गया था। नूरमहल के पास नए हाईवे के नजदीक कच्चे रास्ते पर अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक पिछले 17–18 वर्षों से अमरजीत सिंह कंग के घर रहकर देखभाल का काम करता था। वहीं काम करने वाले सतनाम सिंह (मिस्त्री) और बब्बलू उर्फ लल्ला (मजदूर) के साथ उसका लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिससे आपसी रंजिश गहराती गई। 28 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से इकबाल सिंह को रास्ते में रोका, उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला और दरांती (तेजधार हथियार) से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। तकनीकी जांच और सबूतों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह निवासी मलोवाल (थाना महितपुर) और बब्बलू उर्फ लल्ला निवासी पंडोरी मोतुआ (थाना सदर नकोदर) के रूप में हुई है। पुलिस उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी और आगे की पूछताछ जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बेडरूम में बुलाएगा तो चली जाएंगी?…अशोक खरात केस में ममता कुलकर्णी का व‍िवाद‍ित बयान

महाराष्ट्र के नासिक से पकड़े गए ढोंगी बाबा अशोक खरात उर्फ कैप्टन केस में साध्वी ममता कुलकर्णी का विवादास्पद बयान सामने आया है. वे पीड़ित महिलाओं पर ही दोष मढ़ रही हैं। महिलाओं के...
article-image
पंजाब , समाचार

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सफाई कर्मचारियों द्वारा किए बंद समर्थन में कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, ऑल इंडिया जट्ट महासभा, ब्राह्मण सभा गढ़शंकर और अन्य संगठनों ने गढ़शंकर शहर में रोष मार्च निकाला

गढ़शंकर।  बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज गढ़शंकर को पूर्ण रूप से बंद रहा। इस दौरान गढ़शंकर में आज सफाई सेवकों के समर्थन में कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, ऑल इंडिया...
article-image
पंजाब

फैक्ट्रियों/दुकानों व व्यापारिक इकाईयों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए 20 फरवरी को पेड छुट्टी की घोषणा

18 फरवरी सांय 6 बजे से 20 फरवरी तक ड्राई डे घोषित, 10 मार्च को वोटों की गिनती वाले दिन भी रहेगी शराबबंदी होशियारपुर, 05 फरवरी: जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने मुख्य चुनाव अधिकारी...
article-image
पंजाब

*डेरा बापू गंगा दास महाराज जी माहिलपुर में श्री मद भागवत कथा निरंतर का समापन श्रद्धा भाव से हुआ*

श्री मद भागवत कथा के समापन पर संत महापुरुष भारी गिनती में शामिल हुए * कथा व्यास श्री अतुल कृष्ण शास्त्री किया ओर से संगतों को पूरा सप्ताह कथा से निहाल किया * इस...
Translate »
error: Content is protected !!