बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सफाई कर्मचारियों द्वारा किए बंद समर्थन में कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, ऑल इंडिया जट्ट महासभा, ब्राह्मण सभा गढ़शंकर और अन्य संगठनों ने गढ़शंकर शहर में रोष मार्च निकाला

by

गढ़शंकर।  बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज गढ़शंकर को पूर्ण रूप से बंद रहा। इस दौरान गढ़शंकर में आज सफाई सेवकों के समर्थन में कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, ऑल इंडिया जट्ट महासभा, ब्राह्मण सभा गढ़शंकर और अन्य संगठनों ने गढ़शंकर शहर में रोष मार्च निकाला और पंजाब सरकार और लाठीचार्ज करने वाले डीएसपी के खिलाफ जमकर नारेवाजी की।
कांग्रेस के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज कर बता दिया कि यह सकरार हर वर्ग विरोधी है और लोगों की आवाज दवाने की कोशिश कर रहे है।  जिसे हम सहन नहीं करेंगे और सफाई कर्मचारियों के साथ हम डट कर खड़े रहेंगे। उन्हीनों कहा की पंजाब में आज हर वर्ग सड़को पर अपनी मांगों के लिए संघर्ष करने को मजबूर है।  लेकिन जो आम आदमी पार्टी के नेता सरकार बनने से पहले कहते थे कि किसी को धरना प्रदर्शन लगाना पड़ेगा एक बार सरकार बना दो।  लेकिन आज यह लोग सत्ता में आने के बाद हर वर्ग को पुलिस से पिटवा रही है।
इस दौरान आल इंडिया जट्ट महासभा, पंजाब के जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बिंदू भुंबलां,  कांग्रेस से सीनियर नेता कुलविंदर सिंह बिट्टू , ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शोरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन शर्मा, यूथ कांग्रेस विधानसभा हलका गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष मनदीप सिंह मोइला, यूथ कांग्रेस विधानसभा हलका गढ़शंकर के अध्यक्ष जशनदीप सिंह जशन, ब्लॉक गढ़शंकर के अध्यक्ष अमरीक सिंह लाडी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गुंडागर्दी पर उत्तर आयी है। सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया और एक डीएसपी महिलाओं के सिरों पर सीधी लाठिया मार रहा है। उसे सिर्फ ससपेंड करा गया उसे तुरंत बर्खासित कर उसस्के खिलाफ आपराधिक धाराओं तहत मामला दर्ज करना चाहिए था।  लेकिन सिर्फ ससपेंड करने से साफ़ है कि सीएम मान का आशीर्वाद उस डीएसपी को होगा।  उन्हीनों कहा कि हम हर संघर्ष में सफाई कर्मचारियो के साथ खड़े है।  आज केंद्र भाजपा लोगों की पिटाई कर रही और पंजाब में आम आदमी पार्टी हर वर्ग को पीटने की पुलिस को खुली छूट दे रखी है।

रोष मार्च के बाद सभी ने नगर परिषद गढ़शंकर में पहुँच कर वहां पर सफाई कर्मचारियों के साथ बरनाला में हुए लाठीचार्ज के संबंध में आंदोलन को और तेज करने तथा नगर परिषद गढ़शंकर से संबंधित उनकी समस्याओं पर चर्चा की और इसके पश्चात सफाई कर्मचारियों से कहा कि हम सभी आपके साथ है और जब भी कोई संघर्ष करना होगा हम सभी आपसे आगे होकर संघर्ष में शामिल होंगे।
इस रोष मार्च में सवीपर यूनियन गढ़शंकर की और से किरणा कुमारी, राज कुमार राजू ,राम मूर्ति बंगनिया, तथा यूथ कांग्रेस विधानसभा हलका गढ़शंकर के जनरल सेक्रेटरी चेतन ऐरी, आल इंडिया जट्ट महासभा के जिला होशियारपुर के उपप्रधान दलविंदर सिंह ढिल्लों , ब्लॉक माहिलपुर के प्रधान हरविंदर सिंह, मनोज बेदी, पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह मेगोवाल दिनेश कुमार , दीपक कुमार , मुकेश कुमार , बांका पंडित , संजीव कुमार पंडित, शशि भूषण आदि मौजूद थे।

फोटो : बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सफाई कर्मचारियों के समर्थन में रोष मार्च करते संगठनों के पदाधिकारी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

17 अप्रैल 2025 को लायलपुर खालसा कालेज कपूरथला में होने जा रही है पांचवीं जिला वुशू चैपियनशिप- वालिया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : जिला वुशू ऐसोसिऐशन कपूरथला की ओर से मीटिंग का आयोजन फाइटर स्पोर्ट्स क्लब में जिला वुशू ऐसोसिएशन कपूरथला के महा सचिव गुरचरण सिंह की अगुवाई में किया गया। इस मीटिंग में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को मिले राहत पैकेज के तहत मिले सहायता : जयराम ठाकुर

समस्याओं का समाधान करने के बजाय हिमकेयर बंद करना हल नहीं इलाज रोकने के बजाय घोटाला करने वालों पर कार्रवाई करे सरकार ब्यास नदी की का चैनलाईजेशन के नाम पर हुई लूट तो क्यों...
article-image
पंजाब

हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाला गिरोह काबू : पुलिस ने 7 आरोपी ग्रिफ्तार

बठिंडा : रेलवे स्टेशन बठिंडा और संतपुरा रोड इलाके में यात्रियों व राहगीरों को हनी ट्रैप में फंसाकर लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का बठिंडा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह में पुरुषों के...
article-image
पंजाब

जालसाज महिलाएं दिनदहाड़े औरत का पैसों से भरा पर्स लेकर फरार

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर। गढ़शकर शहर के नंगल चौक में एक किताबों की दुकान पर दो जालसाज महिलाएं एक औरत का पैसों से भरा पर्स लेकर फरार हो गईं। यह सारी घटना दुकान पर लगे...
Translate »
error: Content is protected !!