आयुष मंत्री ने फॉर्मूलेशन समिति की बैठक प्रत्येक माह की 20 तारीख को आयोजित करने के दिए निर्देश

by

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ की विचार-विमर्श बैठक आयोजित

बीबीएन, 6 अप्रैल (तारा) : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार आयुष क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने और आयुर्वेदिक औषधि उद्योग को उचित प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यादविंदर गोमा आज सोलन ज़िला के बद्दी में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ द्वारा आयोजित विचार-विमर्श बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
आयुष मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी प्रकार की औषधीय जड़ी-बूटियों बहुतायत में पाई जाती हैं। यहां की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियां आयुर्वेदिक औषधियों के उत्पादन के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आयुष क्षेत्र को और अधिक विकसित करने में सशक्त नीति तथा उद्योग जगत का उचित सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आयुष क्षेत्र के विकास और आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण क्षेत्र में रोज़गार तथा स्वरोज़गार की व्यापक सम्भावनाएं हैं।
यादविंदर गोमा ने फॉर्मूलेशन समिति की बैठकों को नियमित रूप से प्रत्येक माह की 20 तारीख को आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि दवा निर्माण से सम्बन्धित लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने दवा निर्माण एवं अन्य तकनीकी समस्याओं के शीघ्र निवारण के लिए ऑनलाइन पोर्टल को ऑफलाइन प्रणाली के साथ जोड़ने का आश्वासन भी दिया ताकि उद्योग के सभी हितधारकों को सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में प्रत्येक तीन माह में एक समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे संघ को प्रदेश सरकार द्वारा आयुष विभाग के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही नीतियों एवं योजनाओं की अद्यतन जानकारी प्राप्त होती होगी।
आयुष मंत्री ने आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ के मांग पत्र पर आश्वस्त किया कि निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाइयों के लिए कच्चे माल की उपलब्धता को सुदृढ़ बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कच्चे माल की उपलब्धता के लिए किसानों से सीधे सम्पर्क स्थापित किया जाएगा। इस पहल से जहां किसानों की आय में वृद्धि होगी वहीं उद्योगों को गुणवत्तायुक्त कच्चा माल स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं आयुष क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, विशेषकर आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक उद्योग के सहयोग से हिमाचल प्रदेश को आयुर्वेदिक दवा निर्माण क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
यादविंदर गोमा ने इस अवसर पर आयुर्वेदिक उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर आयुष विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अनिल गुलेरिया, ज़िला आयुर्वेदिक अधिकारी सोलन डॉ. निशा वर्मा, उपमंडल आयुष चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डॉ. नीरज जुल्का, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ के प्रधान डॉ. उमाशंकर, सचिव महादेवन, संघ के सदस्य सुखविंदर, सुभाष ठाकुर, रमेश सैनी, सचिन वर्मा, ज़िला ऊना आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ के प्रधान बी.एस. चंदेल, ज़िला सिरमौर आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ के प्रधान प्रभात वर्मा सहित विभिन्न उद्योगपति एवं संघ के सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 दिन तक बंधक बनाकर सौतेले भाई ने दरिंदगी की…मेरठ में नाबालिग बेटी का गंभीर आरोप : खुद 7 लोगों से कर चुकी निकाह

मेरठ :  सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप भी ऐसे कि सुनने के बाद हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक जाए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य का बड़ा दावा: शिमला ग्रामीण में सड़कों पर ₹352 करोड़ से अधिक के काम – शिमला ग्रामीण को विकास में नंबर वन बनाने का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह

शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के लिए चलौंठी में अभिनंदन समारोह आयोजित एएम नाथ : शिमला : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

भाजपा का हिमाचल के सीएम पर बड़ा हमला – बाढ़ पीड़ितों को छोड़कर बिहार में!

पटना : बिहार में कांग्रेस सहित विपक्ष के इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस यात्रा में शामिल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेता स्पेशल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का नोटिस : सरकार से 4 हफ्ते में जवाब तलब

एएम नाथ । शिमला, 30 अप्रैल । हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के मुकाबले कम महंगाई भत्ता दिए जाने के मामले में हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार को...
Translate »
error: Content is protected !!