महायुद्ध शुरु….अमेरिका ने ईरान के ‘ऑयल हब’ खार्ग आइलैंड पर किया भीषण हमला; मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप

by

मध्य पूर्व में जारी तनाव अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दिए गए ‘मिडनाइट अल्टीमेटम’ की समय सीमा समाप्त होने से पहले ही अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले ‘खार्ग आइलैंड’ को निशाना बनाया है। यह हमला इतना भीषण था कि इसकी गूंज पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुनी गई और इसने वैश्विक ऊर्जा बाजार में कोहराम मचा दिया है।

ईरान की आर्थिक रीढ़ पर सीधा प्रहार

खार्क आइलैंड पर हुआ यह हमला ईरान के लिए एक बड़ा रणनीतिक और आर्थिक झटका है। जानकारों का मानना है कि यह द्वीप ईरान की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है क्योंकि देश का लगभग 90 प्रतिशत कच्चा तेल यहीं से निर्यात किया जाता है।

अल-अरबी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी हमलों ने न केवल तेल डिपो को तबाह किया है बल्कि द्वीप पर स्थित महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों और मिसाइल डिपो को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। धमाके इतने जोरदार थे कि पूरे द्वीप में उनकी गूंज महसूस की गई जिससे यह स्पष्ट होता है कि अमेरिका ने ईरान की तेल निर्यात क्षमता को पूरी तरह पंगु बनाने की योजना बनाई है।

डेडलाइन से पहले ट्रंप का ‘तगड़ा प्रहार’ : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्पने ईरान को सीजफायर और समझौते के लिए 8 अप्रैल की सुबह 5 बजे (भारतीय समयानुसार) तक की अंतिम चेतावनी दी थी। ट्रंप ने वादा किया था कि डेडलाइन खत्म होने पर ईरान पर ‘तगड़ा अटैक’ किया जाएगा लेकिन अमेरिकी वायुसेना ने समय सीमा से पहले ही ईरान की आर्थिक रीढ़ कहे जाने वाले खार्ग द्वीप पर बमबारी शुरू कर दी।

वैश्विक तेल बाजार पर असर

इस हमले का सीधा और तत्काल प्रभाव वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू सकती हैं। ईरान के तट का अधिकांश हिस्सा उथला होने के कारण बड़े तेल टैंकर केवल खार्क द्वीप पर ही लंगर डाल सकते हैं ऐसे में इस केंद्र की तबाही दुनिया भर में ऊर्जा संकट पैदा कर सकती है।

ऐतिहासिक और भौगोलिक महत्व

खर्च डीप केवल एक तेल डिपो नहीं है बल्कि इसे ‘फारस की खाड़ी का अनाथ मोती’ भी कहा जाता है। यहां 7वीं शताब्दी के ईसाई मठ के अवशेष और प्राचीन अचमेनिड शिलालेख जैसे ऐतिहासिक खजाने भी मौजूद हैं। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और रणनीतिक गहराई के कारण यह ईरान का सबसे संवेदनशील क्षेत्र रहा है जिस पर अब युद्ध के काले बादल छाए हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से सरकार ने निपटाए 4.62 लाख मामले: राजेश धर्माणी

घुमारवीं में जन समस्याएं सुनने के दौरान नगर व ग्राम नियोजन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी किक बाॅक्सिंग के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अखिल ठाकुर को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई एएम नाथ। ...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार गांवों में हर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए वचनबद्ध: सुंदर शाम अरोड़ा

– कैबिनेट मंत्री ने गांव डल्लेवाल, ठरोली व चक्क साधु के 101 लाभार्थियों को दिए गैस कनेक्शन होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि गांवों के लोगों तक हर...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के बीए बीएड व बीएसी बी एड के परीक्षा परिणाम शानदार : प्रिया, नवदीप कौर , सुनेहा व अंकित राणा रहे प्रथम

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटरग्रेटिड कोर्स बीएबीएड व बीएससी बीएड परीक्षाओं के परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। कालेज के कार्यवाहक प्रिं प्रो लखविंदरजीत कौर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए लेबर कोड लागू होते ही बदल जाएगा नौकरी का सिस्टम! सैलरी स्ट्रक्चर से लेकर ग्रेच्युटी तक यहाँ जाने 10 बड़े बदलाव

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने लेबर सुधारों के लिए अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाया है। इसने 29 लेबर कानूनों को खत्म कर दिया है, और उनकी जगह चार नए लेबर कोड लाए...
Translate »
error: Content is protected !!