विधायक संजय रत्न ने मुख्यमंत्री शगुन योजना के 90 लाभार्थियों को वितरित की सहायता राशी

by

ज्वालामुखी/तलवाड़ा ( राकेश शर्मा ) :  समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण एवं बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत 90 पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, ज्वालामुखी में आयोजित एक गरिमामय समारोह में विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने लाभार्थियों को विवाह हेतु प्रति परिवार 31 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की। इस अवसर पर कुल 27 लाख 90 हजार रुपये की राशि वितरित की गई।
विधायक ने लाभार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए बेटियों के सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा मुख्यमंत्री शगुन योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक सशक्त सहारा बनकर उभर रही है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे तथा सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र कुमार ने योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करना है।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) ज्वालामुखी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ,सांख्यिकी सहायक
सुशील शर्मा ,निर्मला ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी ने एक लाख और आईएचएम ने 20 हजार रुपए की कंट्रीब्यूशन स्लिप्स बेचीं

एएम नाथ। हमीरपुर 02 मई। जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 8 मई को निकाले जा रहे रैफल ड्रॉ में बड़े ईनाम जीतने तथा इसी बहाने सोसाइटी के लिए अंशदान देने हेतु लोगों में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्राण प्रतिष्ठा समारोह का विरोध कांग्रेस पार्टी को बहुत महंगा पड़ेगा : भगवान राम का विरोध भी करते हैं और उनकी क़समें भी खाते हैं कांग्रेसी – जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11.80 ग्राम चिट्‌टा पकड़ा : दो युवक गिरफ्तार

ऊना : हिमाचल के ऊना में पुराना होशियारपुर रोड पर पुलिस ने 11.80 ग्राम चिट्‌टा पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने चक्कर (शिमला) के विजय कुमार और मैहरे (हमीरपुर) के सुधांशु कुमार को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिंदगी एक अनोखा सफर है, जिसमें हर पल होता एक नया अनुभव – इंजीनियर राहुल जस्सोवालिया

जिंदगी एक अनोखा सफर है, जिसमें हर पल एक नया अनुभव होता है।  यह यात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग है, लेकिन इसका सार एक ही है- जीना, सीखना और अपने सपनों को पूरा...
Translate »
error: Content is protected !!