जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 11 अप्रैल को : विक्रम सचदेवा

by

जिले में 14 केंद्रों पर होगी नवोदय परीक्षा, 3114 छात्र देंगे परीक्षा

एएम नाथ। चंबा : नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा VI, का आयोजन 11 अप्रैल को किया जाएगा। ये जानकारी नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विक्रम सचदेवा ने दी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा जिले के 15 शिक्षा खंडों के अंतर्गत कुल 14 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी, जिसमें 3114 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके साथ ही परीक्षा का समय प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय का पालन करना होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा में कुल 80 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1.25 अंक का होगा। इसमें किसी भी प्रकार की नकारात्मक अंकन नहीं होगी। परीक्षा में भाग लेने वाले समस्त अभिभावकों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र पर प्रातः 10:00 बजे तक अवश्य पहुंचाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने की बैठक की अध्यक्षता : विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं बारे की समीक्षा 

चंबा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा  :  जिला मुख्यालय चंबा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया। विकास कार्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने कोहबाग स्कूल में वार्षिक वितरण समारोह में की शिरकत : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का विक्रमादित्य सिंह ने दिया आश्वासन

शिमला, 29 दिसंबर – लोक निर्माण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धामी उप-तहसील के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहबाग के वार्षिक पारितोषिक वितरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुनिहार क्षेत्र में स्थान उपलब्ध होने पर निर्मित होगा आधुनिक सुविधा युक्त अस्पताल – संजय अवस्थी

ग्राम पंचायत हाटकोट में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित कुनिहार  :   मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि सोलन ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 मासूम सगे भाई-बहन की मौत : कोटली में जहरीले सांप का कहर, दरवाजे पर मिला बड़ा काला सांप, अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

मंडी/कोटली, 12 सितंबर। मंडी जिले के कोटली क्षेत्र के सेहली गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 9...
Translate »
error: Content is protected !!