जिला कोली समाज कार्यकारिणी चुनाव 19 को कुनिहार में

by

बीबीएन, 9 अप्रैल (तारा) : जिला कोली समाज की कार्यकारिणी के चुनाव आगामी 19 अप्रैल को कुनिहार में स्थित सिंग़ तंदूर रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला महासचिव जगदेव गर्ग व प्रधान रामनाथ कश्यप ने संयुक्त रूप से दी।

उन्होंने बताया कि सर्व प्रथम पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया जाएगा।उसके बाद चुनाव प्रक्रिया राज कार्यकारणी की मौजूदगी में पूरी की जाएगी।चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चुनाव में संगठन के लिए विभिन्न पदों हेतु प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा।
रामनाथ कश्यप ने बताया कि जिला की विभिन्न पंचायतों से समाज के 163 सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने समाज के सभी स्वजातीय सक्रिय सदस्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
चुनाव को लेकर समाज के सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है और विभिन्न पदों के लिए संभावित उम्मीदवार भी सक्रिय हो गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिता की हत्या के आरोप में 19 साल की युवती गिरफ्तार : छोटी बहन ने बताया कि हत्या आपसी लड़ाई और बीच-बचाव में हुई

मनीमाजरा : गांव किशनगढ़ में 19 साल की युवती पर अपने ही पिता की हत्या के आरोप में आईटी पार्क थाना पुलिस में मामला दर्ज कर उसकी बेटी आशा को को गिरफ्तार कर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में ASP विकास धीमान, वीआरएस के लिए सरकार को भेजा आवेदन

2022 में भी मांगी थी समय से पहले सेवानिवृत्ति, अब जयसिंहपुर से भाजपा टिकट पर दावेदारी की चर्चा; सोशल मीडिया पर शांता कुमार को बताया अपना गुरु धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बीबीएमबी एरियर पर पहले शपथ पत्र दें, फिर देंगे किशाऊ का पानीः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने बंजार में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल व मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट खोलने की घोषणा की एएम नाथ।  बंजार : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनीखेत और डलहौजी में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित :जीवन के पहले 1000 दिन बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव: विशेषज्ञ

जंक फूड से दूरी और संतुलित आहार अपनाने का किया आह्वान एएम नाथ। डलहौजी : पोषण माह के अंतर्गत बनीखेत और डलहौजी में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविर में...
Translate »
error: Content is protected !!