पंजाब में बेअदबी पर उम्रकैद, 25 लाख रुपये तक जुर्माना..कल विधानसभा में होगा पेश

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब मंत्रिमंडल ने शनिवार को ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026’ को मंजूरी दे दी। गुरु ग्रंथ साहिब के खिलाफ किसी भी प्रकार की बेअदबी के लिए इसमें दस साल से लेकर आजीवन कारावास तक का प्रावधान किया गया है।

इस विधेयक को सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा।
बेअदबी के खिलाफ नया कानून लाकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) न केवल 2015 के बेअदबी मामलों की याद ताजा कर रही है, बल्कि सिख वोटों को अपने पक्ष में मजबूत करने की भी कोशिश कर रही है।
स्वीकृत संशोधनों में दोषी पाए जाने वालों पर 5 लाख से 25 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान भी है। साथ ही आरोपियों की संपत्ति जब्त करने का रास्ता भी साफ किया गया है। बेअदबी में बोले गए या लिखे गए शब्द, संकेत या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम एवं अन्य तरीके से की गई कोई भी ऐसी अभिव्यक्ति शामिल होगी, जो सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए।
सूत्रों के अनुसार, जिन व्यक्तियों, संस्थाओं या गुरुद्वारा समितियों को गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप आधिकारिक रूप से दिए गए हैं, वे उनकी सुरक्षा और निर्धारित सिख मर्यादा के पालन के लिए जिम्मेदार होंगे।
यह उल्लेखनीय है कि जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट, 2008 के तहत गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाशन का विशेष अधिकार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दिया गया था। इस कानून में नये संशोधनों के तहत एसजीपीसी को सभी स्वरूपाें का रिकॉर्ड (मैनुअल और इलेक्ट्रॉनिक) रखना कानूनी रूप से अनिवार्य होगा, ताकि स्वरूपों के गायब होने जैसे मामलों को रोका जा सके।
राष्ट्रपति की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी : चीमा
राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि चूंकि यह राज्य का कानून है, इसलिए इसे राष्ट्रपति की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी और यह तुरंत लागू हो जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

400 ग्राम हेरोईन सहित दो ग्रिफतार : हेरोईन की कीमत करीब चार करोड़

गढ़शंकर : एसटीएफ जालंधर रेंज दुारा गढ़शंकर के गांव बोड़ा के निकट नाकाबंदी दौरान दो तस्करों से 400 ग्राम होरोईन बरामद कर दोनों तस्करों को ग्रिफतार कर लिया है। एसटीएफ जालंधर के इंस्पेकटर हरदीप...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

12 लोग जिंदा जले, 38 घायल : 20 मिनट में बस धू-धूकर जली

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बस और आयशर ट्रक के बीच टक्कर से बस के अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते 20 मिनट...
article-image
पंजाब

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर बोड़ा में समागम 

गढ़शंकर,  22 जनवरी: आज गांव  बोड़ा के मां काली मंदिर में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुजारी कुलदीप शर्मा एवं समस्त नगर वासियों के सहयोग से...
Translate »
error: Content is protected !!