जगजीत नगर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के भव्य समापन में मंडी ने खिताब जीता

by

पट्टा मेहलोग, 14 अप्रैल : कसौली में हिमाचल प्रदेश राज्यस्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता का समापन ख़ेम सिंह ठाकुर पूर्व प्रधान बागी पंचायत व मेहर चंद ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत जगजीत नगर द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता में मंडी, सोलन, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर व सिरमौर जिला से 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में जिला मंडी ने पहला स्थान, दूसरे स्थान पर सोलन व तीसरे स्थान पर शिमला रहा। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेम चंद ठाकुर और मेहर चंद ठाकुर ने सहयोग धन राशि खिलाड़ियों के लिए दी।इस मौके पर जिला सोलन एमेच्योर ग्रैपलिंग संघ के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने कहा खेल बच्चों को नशे से बचाने का माध्यम के साथ शारीरिक विकास का भी माध्यम है आजकल नशे ने अपनी जड़ें हर जगह फैला रखी है जो कि एक चिंता का विषय है उसके लिए राजनीति से ऊपर उठकर सभी को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की आवश्यकता है नरेंद्र ठाकुर ने सोलन जिला से विजेता खिलाड़ी जो आगामी राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है उनका आने व जाने के पूरा खर्च वो ही वहन करेंगे। एमेच्योर ग्रैपलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के महासचिव ने जानकारी दी इस प्रतियोगिता में चयनित कैडेट, जुनियर,सीनियर व वेटरन खिलाड़ी 29 से 31 मई गुवाहाटी असम में होने वाली 19वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे साथ में इन्होंने जानकारी दी कि आगामी यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एशियाई ग्रैपलिंग 4 से 6 जून 2026 के लिए भारतीय ग्रैपलिंग टीम में हिमाचल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मनदीप मनु जिला सोलन,मयंक पाल जिला शिमला, व कविता चौहान जिला मंडी से चयनित हुए है जो प्रदेश के लिए गर्व व हर्ष का विषय है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Police Encounter : रामपुर बिल्डों के जंगल में पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग : जवाबी करवाई में एक के पांव में गोली लगी, घायल सहित तीन ग्रिफ्तार

माहिलपुर में मनी चेंजर की दुकान और होशियारपुर में एक दुकान में लूट के मामले थे आरोपी वाछिंत गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्डों के जंगल में मोटरसाइकिल सवारों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नही किया जाएगा- राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला : बिलासपुर 6 अगस्त 2024- जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट, हिमाचल प्रदेश की गवर्निंग काउंसलिग की बैठक मंगलवार को नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मन्त्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता मंे सम्पन्न...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंक्रीट बैरिकेड्स तोड़ने वाली मशीनें लेकर शंभू बॉर्डर पहुंचे किसान : बुलेटप्रूफ भी, आंसू गैस के गोलों का असर नहीं, कल दिल्ली कूच करेंगे

शंभू बॉर्डर :  शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे  किसान बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे। यहां हरियाणा पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ने के लिए किसान जेसीबी और हाईड्रोलिक क्रेन जैसी हैवी मशीनरी लेकर पहुंच गए...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

​मौली जागरा (चंडीगढ़) में बदहाल सड़कें और बहता सीवरेज का पानी बना जी का जंजाल : समाजसेवियों ने उठाई प्रशासन के खिलाफ आवाज

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 31 मई :  वार्ड नंबर 7, मौली जागरा में रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क इस समय अपनी बदहाली के आंसू रो रही है। प्रशासन और संबंधित विभागों...
Translate »
error: Content is protected !!