श्री हरिओम योगा सोसाइटी ने टोरेंट पार्क बद्दी में धूमधाम से मनाई अम्बेडकर जयंती

by

बद्दी, 14 अप्रैल (तारा) : भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर
श्री हरि ओम योगा सोसायटी बद्दी ने टोरेंट पार्क उर्फ योगा पार्क हाउसिंग बोर्ड फेस 3 में धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर श्री हरि ओम योगा सोसायटी के सदस्यों ने डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के चित्र पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर सम्राट अशोक क्लब के हिमाचल प्रदेश के महासचिव एवं श्री हरि ओम योगा सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य श्री अरविंद कुमार ने डॉ भीम राव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके योगदान को याद किया कि किस तरह डॉ आंबेडकर अपनी अद्भुत कुशाग्र बुद्धि के बल पर विपरीत परिस्थितियों के बावजूद समाज में उच्चतम स्थान पर पहुंचे और किस प्रकार उन्होंने शोषित , पिछड़े और तथाकथित समाज द्वारा तिरस्कृत, वंचित ओर प्रताड़ित लोगो के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया और किस प्रकार संविधान का निर्माण कर उन्होंने सबको बराबर अधिकार देने का काम किया। इस अवसर पर श्री हरि ओम योगा सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य प्रमोद गुप्ता ने भी आए हुए लोगो को संबोधित किया और कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर द्वारा दी गई शिक्षाओं की आज भी उतनी ही आवश्यकता है जितनी उस वक्त थी उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि महापुरुषों को दलगत ओर जातिगत से ऊंचा उठकर सम्मान मिलना चाहिए वे भारत के असल में रत्न थे जिन्होंने सामाजिक समरसता के लिए काम किया और सबको बराबर अधिकार देने का काम किया ।इस अवसर पर वेद प्रकाश मिश्रा,डॉ आर पी सिंह , राम जपित मौर्य, अरविंद कुमार, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अजय चौहान, रमेश यादव, संतोष कुमार,एस एन वर्मा, अंकित परमार, संत लाल यादव , बछराज माली, मधुसूदन गर्ग प्रमोद गुप्ता और रवि चंदेल तथा अन्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. जनक राज

धनवास गांव में निर्माणाधीन मेगा वाट सोलर प्लांट का किया निरीक्षण  पांगी में विधायक डॉ. जनक राज का ठेकेदारों और विभाग को सख्त संदेश एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : पांगी-भरमौर विधायक डॉ. जनक राज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरेश कुमार ने सुख आश्रय योजना के पात्र बच्चों को बांटे प्रमाण पत्र : अन्य योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं एवं किशोरियों को दिए एफडी के दस्तावेज

भोरंज, 10 जनवरी  : विधायक सुरेश कुमार ने बुधवार को यहां ‘सशक्त महिला’ योजना के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरुकता शिविर की अध्यक्षता की।  इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होटल में पुलिस का छापा पड़ने के बाद मच गया हड़कंप : होटल में शराब पार्टी कर रहे करीब 27 गिरफ्तार, आरोपियों को मिल गई बेल

एएम नाथ।   हमीरपुर : पुलिस ने हमीरपुर जिले की एक होटल में छापा मारा। होटल में पुलिस का छापा पड़ने के बाद हड़कंप मच गया। यहां एक निजी होटल में शराब पार्टी कर रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी कंपनी औरो टेक्सटाइल्स बद्दी में भरे जाएंगे 200 पद : अरविंद सिंह चौहान,

एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा 04 व 05 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!