मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि की अर्पित : ‘समानता के शिल्पकार’ स्मारक का किया विमोचन

by
एएम नाथ। शिमला : ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान शिमला में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक दूरदर्शी नेता और महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समानता, न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान निर्माण के दौरान डॉ. अंबेडकर ने सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किए और देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में बहुमूल्य योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, जिन्होंने सामाजिक सद्भाव और समानता को बढ़ावा दिया। उन्होंने शिक्षा को एक ऐसा शक्तिशाली माध्यम माना, जिससे हर नागरिक को सशक्त बनाकर एक समानतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने अपने पूरे जीवन में समाज के पिछड़े वर्गों और गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने सभी से डॉ. अंबेडकर के आदर्शों और मूल्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘समानता के शिल्पकार’ के रूप में डॉ. अंबेडकर के स्मारक का अनावरण भी किया और कहा कि उनकी विरासत आज भी देश को एक प्रगतिशील और समावेशी भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करती है।
इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए।
इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत पर हमला बोला : कंगना से पूछा है कि आपदा के समय कहां थीं

एएम नाथ।   मंडी  : हिमाचल प्रदेश मंडी लोकसभा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत पर हमला बोला है। उन्होंने कंगना से पूछा है कि आपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में सेल्स ऑफिसर के साक्षात्कार 13 को : आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड में 30 पद भरे जाएंगे

हमीरपुर 11 दिसंबर :  मोहाली की कंपनी आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड सीएएसए सेल्स ऑफिसर और बीआरओ के 30 पदों को भरने के लिए 13 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लेगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मंडल पांगी में शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : विभागों को उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए दिये निर्देश

पांगी,25 नवंबर : आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल की अध्यक्षता में आज शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवासीय आयुक्त ने सभी विभागो से आने वाले सर्दियों के मौसम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रेस क्लब ऊना ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को किया सम्मानित : मीडिया द्वारा समय-समय पर सहयोग के लिए उपमुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों का जताया आभार

ऊना, 3 जून – प्रेस क्लब ऊना की ओर से ऊना के होटल माया में आज उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राजीव भनोट, सरोज मोदगिल...
Translate »
error: Content is protected !!