साई में 18 अप्रैल को विशाल स्वेच्छिक रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

by

बीबीएन,17 अप्रैल : नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी हिमाचल प्रदेश द्वारा 18 अप्रैल को दून के पहाड़ी क्षेत्र साई में संस्था के 29वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक उर्मिला गुरमैल चौधरी ने बताया कि 18 अप्रैल शनिवार को सुबह 8.00 बजे से 10 बजे तक सुंदर कांड व हवन किया जाएगा। 9 बजे दोपहर बाद 3 बजे तक रक्तदान व निशुल्क न्यूरोथेरपी व होम्योपैथीक स्वास्थ्य जांच शिविर साई के रूहानी सत्संग भवन में आयोजित किया जाएगा। रक्तदानियों के लिए 11 बजे से हिमाचली धाम का प्रबंध भी किया गया है। इस शिविर में भाजपा महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष डेजी ठाकुर रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिविर का उद्घाटन करेगी।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में
पीजीआई चंडीगढ़ के अनुभवी डॉक्टरों की टीम रक्त एकत्रित करेगी तथा बद्दी से न्यूरोथेरपी व होम्योपैथी डॉक्टरों की टीम रोगियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच भी करेगी। समाजसेवी गुरमैल चौधरी ने बताया कि 18 से 60 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्ति अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर इस पुनीत कार्य के भागीदार बने।
उन्होंने कहा कि रक्तदान है सबसे बड़ा दान, आज आपका दिया रक्त कल किसी की सांसे बचाएगा। इसलिए आगे आये व रक्तदान करें।
कोई भी 18 से 60 वर्ष की आयु का स्वस्थ्य व्यक्ति एक साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। इससे शरीर पर कोई फर्क नही पड़ता बल्कि रक्त का संचार जो जाता है। इसलिए रक्त अवश्य दान करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेजा कार से करोड़ों का कैश बरामद, आरोपियों ने पुलिस को दिया 25 लाख का लालच

फरीदाबाद :  पुलिस ने ब्रेजा कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया कैश करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं से एम्स बस सेवा मार्ग में बदलाव, अब कुठेड़ा से चलेगी बस, 10 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ— राजेश धर्मानी

बिलासपुर 15 नवंबर :  नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने बताया कि घुमारवीं से एम्स तक चलने वाली बस सेवा के मार्ग में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर महाविद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत : राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में करेगी व्यापक सुधार: रोहित ठाकुर

शाहपुर, धर्मशाला 18 दिसंबर। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की योजना बनाई जा रही है और प्रदेश...
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 24 सितम्बर को

ऊना 22 सितम्बर: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से चयनित जिला ऊना के 20 अभ्यर्थियों के 24 सितम्बर को प्रातः 10 बजे मूल प्रमाण पत्रों का सत्यार्पण के लिए उपनिदेशक, प्राथमिक शिक्षा ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!