नूरपुर जट्टा (होशियारपुर ) में आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

by

होशियारपुर, 18 अप्रैल:  होशियारपुर में पुलिस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के तार प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना 30 और 31 मार्च की दरमियानी रात नूरपुर जट्टन गांव में हुई, जहां नहर के पास एक कमरे की छत पर स्थापित प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

होशियापुर के एसएसपी संदीप कुमार मलिक आज पत्रकार वार्ता में  बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत माहिलपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक (डिटेक्टिव) मनप्रीत शिम्मर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गईं।

तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने बरियां कलां गांव के निवासी गुरकीरत सिंह (26) की मुख्य आरोपी के रूप में पहचान की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उससे की गई प्रारंभिक पूछताछ में दो अन्य साथियों मोहाली निवासी बबनदीप सिंह (20) और साहिलप्रीत सिंह (22) के कथित संलिप्तता की जानकारी मिली। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी के अनुसार, आरोपियों ने विदेश में बैठे आकाओं के इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया और उन्हें रुपयों का लालच दिया गया था। मलिक ने कहा, “जांच के दौरान यह सामने आया है कि साजिश के तार एसएफजे और उसके प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े हो सकते हैं।”

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संबंधो की पुष्टि के लिए जांच जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक छड़ और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसएसपी लिक ने बताया कि गुरकीरत सिंह 2023 में अवैध तरीके से अमेरिका गया था और 2025 में उसे निर्वासित कर भारत वापस भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार विदेश में रहने के दौरान उसके एसएफजे से जुड़े लोगों के संपर्क में आने और भारत लौटने के बाद भी उनसे संपर्क बनाए रखने का संदेह है। उन्हीनो न3  बताया कि आरोपियों को इस वारदात को अंजाम देने के लिए करीब 50,000 रुपये दिए गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन ने जिओ सेंटर के सामने 77 वे दिन भी धरना प्रदर्शन किया।

 गढ़शंकर – मोदी सरकार द्वारा बनाए गए खेती कानूनों को रद्द कराने के लिए कंडी संघर्ष समिति व किरती किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गढ़शंकर शहर में जिओ सेंटर के सामने 77वे दिन धरना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि : बदमाशों ने पुलिस से कहा यह सोने की तस्करी करते है, हमें पक्की सूचन थी कि इनके पेट में सोना तो किया था अगवा

मुरादाबाद  : मुरादाबाद में बदमाशों के चंगुल से सऊदी से लौटे लोगों को सकुशल बचाने के बाद पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की तो पता चला कि यह लोग सोना की तस्करी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के 15 विद्यार्थियों को प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल वजीफे प्रदान किए गए

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर की प्रबंधन कमेटी द्वारा जरूरतमंद व होनहार विद्यर्थियों को पढ़ने के लिए उत्साहित करने के लिए प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की और से हर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-17 में अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई सराहनीयb : कबाड़ और लावारिस वाहनों को हटाने की भी उठी मांग

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 25 जून। सेक्टर-17 स्थित डीसी कार्यालय, स्टेट लाइब्रेरी, सब-रजिस्ट्रार कार्यालय और तहसील कार्यालय के सामने अवैध पार्किंग के खिलाफ आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान आम जनता के...
Translate »
error: Content is protected !!